LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Earthquake News: यहां सुबह सुबह 4.37 बजे कांपी धरती, भूकंप के झटके से घरों से भागे लोग, मचा हड़कंप

Earthquake News: सभी लोग सोय हुए थे तभी अचानक भूकंप के तेज झटके ने लोगों मे दहशत का माहौल फैला दिया। अचानक लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल गए। अचानक धरती के कांपने से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया...

earthquake strikes
earthquake strikes - फोटो : social media

Earthquake News: शनिवार के अहले सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। फिलिपींस के मिंडानाओ इलाके में अचानक धरती कांपी जिससे लोगों में दहशत फैल गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मैग्निट्यूड दर्ज की गई। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4:37 बजे आया। जिसका केंद्र जमीन से करीब 105 किलोमीटर गहराई में था।

लोगों में दहशत 

भूकंप के झटके मिंडानाओ और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि फिलिपींस रिंग ऑफ फायर नामक भूगर्भीय क्षेत्र में स्थित है। जहां भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां सामान्य मानी जाती हैं।

पांच दिनों में तीन झटके

उधर अल्बानिया में पिछले पांच दिनों से धरती लगातार कांप रही है। महज पांच दिनों में तीन बार भूकंप आ चुके हैं। जिससे राजधानी तिराना और उसके आसपास के इलाकों में घबराहट का माहौल है। पहला भूकंप मंगलवार सुबह करीब 5:05 बजे महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 4.4 मैग्निट्यूड थी। 

स्थानीय लोगों में हड़कंप 

इसका केंद्र तिराना से करीब 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में क्रुजा के पास था और गहराई भी कम थी। जिससे राजधानी में झटके साफ महसूस हुए। हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन बार-बार आ रहे भूकंपों ने स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया है।

NSIT
Nsmch