LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Earthquake News: भूकंप के झटके से कांपा भारत का पड़ोसी देश, आधी रात को घरों से बाहर निकले लोग, दहशत का माहौल

Earthquake News: भारत के पड़ोसी देश में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। आनन फानन में लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप तब आया जब लोग नींद में थे ऐसे में दहशत का माहौल कायम हो गया।

Earthquake in Pakistan
Earthquake in Pakistan - फोटो : social media

Earthquake News: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में रविवार (29 जून 2025) की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई और इसका केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

घरों से भागे लोग 

यूरो-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने बताया कि इसका केंद्र मुल्तान शहर से करीब 149 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भारतीय समयानुसार सुबह 3:54 बजे आए इस भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। घरों में सभी लोग सो रहे थे तभी झटके ने सभी को नींद से जगा दिया और आनन फानन में सभी अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। 

भूकंप संभावित क्षेत्र पर स्थित है पाकिस्तान

पाकिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टकराहट वाली सीमा पर स्थित है। भारतीय प्लेट हर साल करीब 5 सेंटीमीटर की रफ्तार से यूरेशियन प्लेट में धंस रही है। जिससे इस क्षेत्र में भू-संरचनात्मक तनाव बनता रहता है। यही वजह है कि पाकिस्तान, भारत का उत्तर भारत, नेपाल और अफगानिस्तान भूकंप संभावित क्षेत्र माने जाते हैं।

पाकिस्तान में पहले भी बड़े भूकंपों का इतिहास

पाकिस्तान में पहले भी कई बार विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। 2005 में मुजफ्फराबाद में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में करीब 87 हजार लोग मारे गए थे। 2007 में बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 825 लोगों की मौत हुई थी।

NSIT
Nsmch

भूकंप के समय क्या करना चाहिए?

किसी मजबूत मेज या टेबल के नीचे छिप जाएं।

खिड़की, दीवार या बिजली के तारों से दूर रहें।

अगर बाहर हों, तो खुले मैदान में चले जाएं।

लिफ्ट का प्रयोग न करें।

अफवाहें न फैलाएं, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।