LATEST NEWS

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत, खाई में गिरी यात्री बस, कई घायल, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार यात्री बस 70 से 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सड़क हादसे
सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत - फोटो : social media

Road Accident: सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई है। मामला जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का है। जहां सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पहले यह संख्या 15 थी जो बढ़कर अब 20 हो गई है। हादसा रामनगर-कघोट मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

80 फीट गहरी खाई में गिरी बस 

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर से उधमपुर जा रही बस (JK14D-2121) सुबह करीब 9:40 बजे कघोट गांव के पास एक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ने से 70 से 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और छात्र भी शामिल थे।

ओवरलोडिंग बनी वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज गति में थी और मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे को बेहद दुखद बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और मृतकों व घायलों की सटीक संख्या का आंकलन किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch