LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Abdu Rozi Arrested: Bigg Boss फेम अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, सामने आई बड़ी वजह

Abdu Rozi Arrested: बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक को पुलिस ने दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी मामले में बड़ी वजह सामने आई है...

Abdu Rozi Arrested
Abdu Rozi Arrested- फोटो : social media

Abdu Rozi Arrested: बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक को पुलिस ने दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया स्टार अब्दु रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दु को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे। 

चोरी के आरोप में गिरफ्तार 

हालांकि गिरफ्तारी की स्पष्ट वजह को लेकर अब तक दुबई प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच, अब्दु रोजिक की मैनेजमेंट कंपनी ने पुष्टि की है कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। कंपनी ने फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

कौन हैं अब्दु रोजिक?

अब्दु रोजिक ताजिकिस्तान के मशहूर सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे अपने गानों, वायरल वीडियोज और रियलिटी शोज के चलते दुनियाभर में लोकप्रिय हुए। भारत में उन्हें विशेष पहचान Bigg Boss 16 के जरिए मिली। जहां वे दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रहे। हाल ही में अब्दु भारती सिंह की शो लाफटर शो में भी नजर आए थे। 

पहले भी रह चुके हैं कानूनी जांच के घेरे में

यह पहला मौका नहीं है जब अब्दु रोजिक कानूनी मुश्किलों में फंसे हैं। 2024 में भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की थी। हालांकि उस मामले में उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया था। फिलहाल अब्दु रोजिक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और उनकी गिरफ्तारी के पीछे के कारणों का इंतजार किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch