LATEST NEWS

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

US Vice President के घर पर आधी रात को हमला, बाल-बाल बचा परिवार, संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सिनसिनाटी स्थित आवास पर सोमवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। घटना में घर की खिड़कियां टूट गई हैं और पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। घटना के समय वेंस और उनका परिवार घर पर नहीं था।

US Vice President के घर पर आधी रात को हमला, बाल-बाल बचा परिव

N4N Desk - अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो राज्य के सिनसिनाटी स्थित आवास पर सोमवार तड़के हमला हुआ। सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में उनके घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। यह घटना सिनसिनाटी के ईस्ट वॉलनट हिल्स इलाके में विलियम हॉवर्ड टैफ्ट ड्राइव पर स्थित उनके निजी आवास पर हुई।

सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी: संदिग्ध हिरासत में

स्थानीय समय के अनुसार, रात करीब 12:15 बजे यूएस सीक्रेट सर्विस ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने एक व्यक्ति को घर के पास से 'पूर्व दिशा की ओर भागते हुए' देखा था, जिसके बाद सिनसिनाटी पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

घटना के वक्त घर पर नहीं था वेंस परिवार

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिस समय यह हमला हुआ, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। वेंस पिछले एक सप्ताह से सिनसिनाटी में ही थे, लेकिन वे रविवार दोपहर को ही शहर से रवाना हो गए थे। राहत की बात यह रही कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति घर के भीतर घुसने में सफल नहीं हो पाया।

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

वर्तमान में जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह उपराष्ट्रपति के परिवार को निशाना बनाने के उद्देश्य से किया गया एक सुनियोजित हमला था या इसके पीछे कोई और कारण है। हालांकि, इस मामले में अभी तक व्हाइट हाउस या सीक्रेट सर्विस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

NSIT
Nsmch