LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त

भोजपुर जिले में अब महिलाओं, बुजुर्गों और मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। पुलिस ने सुबह की सैर के दौरान पार्को और प्रमुख मार्गों पर अश्वारोही पुलिस गश्ती दल को तैनात कर दिया है.....

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल- फोटो : आशीष श्रीवास्तव

Arrah : भोजपुर जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने एक विशेष पहल की है। इसके तहत अब सुबह की सैर (मॉर्निग वॉक) के समय पार्कों और शहर के प्रमुख मार्गों पर अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस के सहयोग से विशेष गश्त शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस नई व्यवस्था से सुबह टहलने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

घोड़ों पर सवार पुलिसकर्मी रखेंगे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर

भोजपुर पुलिस द्वारा उठाये गए इस कदम के तहत घोड़ों पर सवार पुलिसकर्मी सुबह के वक्त विभिन्न पार्कों के इर्द-गिर्द और प्रमुख आवागमन वाले मार्गों पर लगातार गश्त करेंगे। ऊंचाई पर होने के कारण अश्वारोही पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ या दूर तक नजर रखने में आसानी होती है, जिससे वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पैनी नजर रख सकेंगे।

असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजा, आपात स्थिति में मिलेगी त्वरित सहायता

पुलिस की इस विशेष अश्वारोही व्यवस्था से सुबह के समय सक्रिय रहने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह कदम बेहद कारगर साबित होगा। स्थानीय नागरिकों ने भोजपुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जन-सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

NSIT
Nsmch

अपराध नियंत्रण और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के प्रति पुलिस प्रतिबद्ध

भोजपुर पुलिस का यह स्पष्ट संदेश है कि जिले में नागरिकों की सुरक्षा, अपराध पर पूर्ण नियंत्रण और कानून-व्यवस्था का शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार की गश्त व्यवस्था से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और अधिक प्रगाढ़ होगा।

आशीष की रिपोर्ट