LATEST NEWS

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

Train Accident : पटरी पर दौर रही ट्रेन में अचानक लगी भीषण आग, 2 AC कोच जलकर राख, शव मिलने से मचा हड़कंप, 158 यात्री थे सवार

Train Accident : पटरी पर ट्रेन अपने स्पीड में दौड़ रही थी तभी 2 कोच में भीषण आग लग गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में ट्रेन रोकी गई। इस दौरान दोनों कोच जलकर राख हो गई। दोनों बोगी में 158 यात्री सवार थे।

आग
बर्निंग ट्रेन बनी टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस- फोटो : social media

Train Accident : साल के आखिरी दिनों में रेल हादसे के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन बिहार में मालगाड़ी के 17 बोगियां पलट गई। तो वहीं आज एक और बड़ा हादसा सामने आया है। मामला आंध्र प्रदेश का है। जहां टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो एसी कोच में भीषण आग लग गई। इस घटना में 1 शख्स की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यात्रि इधर उधर भागते दिखे। दोनों कोच में 158 यात्री सवार थे। 

टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग

जानकारी अनुसार आंध्र प्रदेश के यलमंचिली के पास सोमवार (29 दिसंबर 2025) देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के बी1 और एम2 कोच में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते बड़ी संख्या में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में दोनों कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जबकि कई यात्री बाल-बाल बच गए। B1 कोच से एक 70 वर्षीय यात्री का शव मिलने की सूचना है।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम 

आग देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच लगी। आग की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों को आग लगने की सूचना सोमवार तड़के करीब 12:45 बजे मिली। 

दो कोच जलकर राख 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों कोच पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके हैं। सुरक्षा कारणों से प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर हड़कंप की स्थिति है, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल हादसे में हताहतों की सही संख्या और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch