LATEST NEWS

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

Venkateswara Temple Stampede: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, देवउठनी एकादशी के दिन हुआ भीषण हादसा

Venkateswara Temple Stampede: वेंकटेश्वर मंदिर में देवउठनी एकादशी के दिन भीषण हादसा हो गया। मंदिर में भारी भीड़ होने के कारण अचानक भगदड़ मच गया। इस भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है...

Venkateswara Temple
वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़- फोटो : social media

Venkateswara Temple Stampede: देवउठनी एकादशी के दिन भीषण हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। दरअसल, पूरा मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले का है। जानकारी अनुसार काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ में कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़

दरअसल, यह हादसा कार्तिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जब मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंदिर के प्रवेश द्वार पर अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु गिर पड़े और उनके ऊपर भीड़ चढ़ती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। 

भगदड़ में 9 लोगों की मौत 

घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। चश्मदीदों ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भीड़ काफी बढ़ गई थी, लेकिन भीड़ नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण हालात बेकाबू हो गए।

सीएम का बड़ा बयान 

घटना को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की समीक्षा करने को भी कहा है। फिलहाल हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि भीड़ नियंत्रण में लापरवाही कहां हुई।

NSIT
Nsmch