LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Flight Hijack: हवा में चाकू के नोंक पर शिक्षक ने विमान को किया हाईजैक, तीन लोगों को किया घायल, फिर जो हुआ....

Flight Hijack: एक अपराधी जो पेशे से शिक्षक रह चुका है उसने चाकू के नोंक पर हवा में उड़ रहे विमान को हाईजैक कर लिया। इसके बाद अपराधी ने विमान को देश से बाहर ले जाने का धमकी देने लगा, तभी...

flight hijack
hijacked domestic filght- फोटो : social media

Flight Hijack: विमान आसमान में उड़ान भर रहा था तभी एक अपराधी छवि के व्यक्ति ने विमान को हाईजैक कर लिया। चाकू की नोंक पर विमान को हाईजैक करने के बाद अपराधी ने पायलय सहित तीन यात्रियों पर हमला भी किया लेकिन एक यात्री की सुझबुझ से बाकी यात्री बच गए। दरअसल, एक यात्री ने अपने लाइसेंसी बंदूक से अपराधी को गोली मार दी। आरोपी अमेरिकी नागरिक बताया जा रहा है और वह शिक्षक के रुप में कार्यरत था।

चाकू के नोंक पर किया विमान को हाईजैक 

जानकारी अनुसार बेलीज में गुरुवार को एक घरेलू उड़ान उस वक्त दहशत में आ गई जब एक अमेरिकी नागरिक ने चाकू की नोंक पर Tropic Air के विमान को हाईजैक कर लिया। यह घटना उड़ान के दौरान हुई। आरोपी को एक यात्री ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर ढेर कर दिया।

विमान को देश से बाहर ले जाने की दी धमकी

घटना की पुष्टि करते हुए बेलीज के पुलिस कमिश्नर चेस्टर विलियम्स ने बताया कि आरोपी की पहचान 65 वर्षीय अमेरिकी नागरिक अकिन्येला सावा टेलर के रूप में हुई है। टेलर ने उड़ान के बीच में विमान को देश से बाहर ले जाने की धमकी दी और पायलट समेत तीन लोगों को चाकू मार घायल कर दिया। जवाब में एक बहादुर यात्री ने उसे गोली मार दी। इस साहसी यात्री को हमले में गंभीर चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान  

घटना के वक्त विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। उड़ान कोरोजल से सैन पेड्रो के लिए रवाना हुई थी। हमले के बाद विमान लगभग दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा, लेकिन अंततः उसे सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। कमिश्नर विलियम्स ने उस बहादुर यात्री को "हीरो" करार देते हुए कहा, “हम उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उसने कई लोगों की जान बचाई है।” उन्होंने यह भी माना कि बेलीज के छोटे हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है और यह गंभीर चिंता का विषय है कि टेलर जैसे व्यक्ति के पास चाकू विमान के अंदर कैसे पहुंचा।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि यह एक भयावह घटना थी और अधिकारियों को अब भी विस्तृत जानकारी इकट्ठा करनी है। उन्होंने कहा कि 'हम शुक्रगुजार हैं कि यह एक बड़े हादसे में तब्दील नहीं हुआ।'  टेलर की पृष्ठभूमि की जांच में सामने आया है कि वह पहले मिसौरी के मैक्ल्योर नॉर्थ हाई स्कूल में शिक्षक और फुटबॉल कोच रह चुका है। हालांकि, फिलहाल वह स्कूल से जुड़ा नहीं था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि टेलर ने यह जानलेवा कदम क्यों और कैसे उठाया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।