LATEST NEWS

  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर
  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर

  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद
  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद

  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी बाजार बंद की चेतावनी
  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी

  • Bihar News : श्री हरि ज्वेलर्स का छठा शोरूम फ्रेजर रोड पटना में खुला, बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने किया उद्घाटन
  • Bihar News : श्री हरि ज्वेलर्स का छठा शोरूम फ्रेजर रोड पटना में खुला, बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन

  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों

Mass shooting: अमेरिका के आयडहो में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बर्गर रेस्तरां, अंधाधुंध फायरिंग में कई की मौत की आशंका, पुलिस ने इलाके को घेरा

Mass shooting: अमेरिका के आयडहो राज्य में रविवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक बर्गर रेस्तरां में अंधाधुंध गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई।

America Idaho Restaurant Shooting Leaves Several Dead Motive
अंधाधुंध फायरिंग में कई की मौत की आशंका- फोटो : social Media

वॉशिंगटन: अमेरिका के आयडहो राज्य में रविवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक बर्गर रेस्तरां में अंधाधुंध गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। दक्षिण आयडहो स्थित रेस्तरां में हुई इस फायरिंग में हमलावर समेत कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। शुरुआती जानकारी में पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की गई थी, लेकिन बाद में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमलावर ने इस खूनी वारदात को क्यों अंजाम दिया। जांच एजेंसियां हमलावर की पहचान, उसके मकसद और घटनाक्रम के हर पहलू की पड़ताल में जुटी हैं।

प्रत्यक्षदर्शी लेन कोएहन ने बताया कि वह रेस्तरां के बाहर अपनी गाड़ी में रुके हुए थे, तभी उन्होंने देखा कि एक शख्स एआर-स्टाइल राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर हमलावर पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही पलों में पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेस्तरां के अंदर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच रेस्तरां की यूनिफॉर्म पहने एक कर्मचारी एक घायल व्यक्ति को घसीटकर बाहर लाता दिखाई दिया, जिसके सीने में गोली लगी थी और काफी खून बह रहा था। पैरामेडिकल टीम के पहुंचने तक जवाबी फायरिंग करने वाला व्यक्ति मौके पर ही मौजूद रहा।

NSIT
Nsmch

घटना ऐसे इलाके में हुई, जहां पास ही एक बेहद व्यस्त बाजार भी स्थित है। गोलीबारी के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि यह हमला किसी व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश थी।