LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी बाजार बंद की चेतावनी

नवादा जिले के मुख्य बाजार वारिसलीगंज बाजार में वाहनों की नो-एंट्री से कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यवसायियों का कहना है कि प्रशासन के इस फैसले से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है.....

नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभा
बाजार में वाहनों की नो-एंट्री से कारोबारियों में आक्रोश - फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के वारिसलीगंज स्थित स्टेशन रोड पर स्थित श्री गणेश धर्मशाला में बुधवार को स्थानीय व्यवसायी संघ की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष सन्नी कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से बाजार की वर्तमान व्यावसायिक समस्याओं और प्रशासनिक प्रतिबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शामिल व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि दिन के समय मालवाहक चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

छोटें व्यावसायिक वाहनों को दिन में अनुमति देने की उठी मांग

व्यवसायियों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि नो-एंट्री के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को भारी सामान लाने-ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने मांग की है कि टाटा पिकअप, टाटा ऐस मैजिक, टेंपो और टोटो ई-रिक्शा जैसे छोटे व्यावसायिक वाहनों को दिन के समय भी बाजार में आने-जाने की छूट दी जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़े और भारी मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध पूर्व की तरह जारी रखा जा सकता है।

मांगें पूरी न होने पर 29 अक्टूबर को बाजार बंद रखने का अल्टीमेटम

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह कड़ा निर्णय लिया कि यदि स्थानीय प्रशासन द्वारा इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया जाता है, तो 29 अक्टूबर, गुरुवार को वारिसलीगंज बाजार पूरी तरह बंद रखा जाएगा और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मिलकर अपनी इन जायज मांगों का ज्ञापन सौंपेगा।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा और व्यापारिक हितों को लेकर व्यापारी रहे एकजुट

बैठक के अंत में सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि व्यवसायियों के हितों की रक्षा और सुगम यातायात के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक पहल होनी चाहिए। इस बैठक में संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय दुकानदार और गणमान्य व्यवसायी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्हें संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

अमन की रिपोर्ट