LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Air India News: एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को प्लेन से उतारा गया, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Air India News: एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को प्लेन से नीचे उतार दिया गया। फ्लाइट कोलकाता के रास्ते मुंबई आ रही थी। कोलकाता में अचानक खराबी आने के कारण प्लेन से यात्रियों को उतारा गया।

Air India flight
Air India flight- फोटो : social media

Air India News: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक और एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर मंगलवार तड़के विमान से नीचे उतारना पड़ा। बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान को निर्धारित ठहराव के तहत कोलकाता में रात 12:45 बजे लाया गया था, लेकिन टेकऑफ से पहले बाएं इंजन में खराबी सामने आई।

फ्लाइट में तकनीकी खराबी 

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंची थी और इसे मुंबई के लिए रात 2:00 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उड़ान में देरी हुई। सुबह करीब 5:20 बजे यात्रियों को प्लेन से बाहर निकलने के लिए कहा गया। फ्लाइट के कप्तान ने यात्रियों को सूचित किया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विमान हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता 

इस घटना ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देशभर में हवाई सेवा को लेकर बढ़ी सतर्कता को फिर से उजागर कर दिया है। अहमदाबाद में हाल ही में हुए बड़े विमान हादसे और इसके बाद दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण हॉन्गकॉन्ग वापस लौटने की घटना के तुरंत बाद यह तीसरी बड़ी तकनीकी विफलता है।

दो दिनों में चार फ्लाइट्स लौटीं वापस

बीते 48 घंटों में एयर इंडिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की चार बोइंग विमानों को तकनीकी कारणों से उड़ान के दौरान या उससे पहले वापस लौटना पड़ा है। पहला एयर इंडिया का AI315 जो हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रहा था। सोमवार को एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस हॉन्गकॉन्ग लौट गया।

NSIT
Nsmch

तकनीकी खराब के लगातार सामने आ रहे मामले 

दूसरा दिल्ली से रांची- एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737 मैक्स 8 फ्लाइट को संदिग्ध तकनीकी खराबी के चलते टेकऑफ के बाद ही दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराया गया। लंदन से चेन्नई (ब्रिटिश एयरवेज)- रविवार को ब्रिटिश एयरवेज की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट को उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के चलते वापस लंदन लौटना पड़ा। चौथा फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद (लुफ्थांसा)में लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम की धमकी के कारण भारत में लैंडिंग परमिशन नहीं दी गई और उसे वापसी करनी पड़ी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ान के दौरान चिंगारी और धुआं

रविवार को सऊदी अरबिया एयरलाइंस की SV-3112 फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते वक्त हादसे से बाल-बाल बच गई। विमान के पहियों से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। विमान में 250 से अधिक हजयात्री सवार थे।

दुबई से जयपुर फ्लाइट में बिना AC के 5 घंटे

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-जयपुर फ्लाइट (IX-196) के यात्रियों को 5 घंटे तक बिना एयर कंडीशनिंग के बैठाया गया। न तो पानी मिला और न ही किसी प्रकार की मदद। उड़ान 13 जून की शाम 7:25 बजे होनी थी, लेकिन रात 12:44 बजे टेकऑफ हुआ और 14 जून सुबह जयपुर पहुँची।