LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Breaking News: एयरफोर्स का विमान क्रैश, स्कूल की बिल्डिंग पर गिरा, एक की मौत

Breaking News: जानकारी अनुसार बांग्लादेश में एयरफोर्स का एफ7 विमान सोमवार को ढाका के उत्तरा में क्रैश हो गया। यह विमान माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकराया। वहीं विमान के क्रैश होते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

 एयरफोर्स का विमान क्रैश
एयरफोर्स का विमान क्रैश- फोटो : social media

Breaking News: बड़ी खबर सामने आ रही है। एयरपोर्स का विमान क्रैश हो गया है। क्रैश होकर विमान स्कूल की बिल्डिंग पर जाकर गिर गया। इस घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बच्चे इधर उधर भागते नजर आएं।  

एक की मौत 

मिली जानकारी अनुसार बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में सोमवार को एयरफोर्स का एक एफ-7 फाइटर जेट क्रैश हो गया। यह विमान माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकराया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

स्कूल इमारत से टकराया विमान

बांग्लादेश फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के अनुसार उन्हें दोपहर 1:18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा स्थित माइलस्टोन स्कूल के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटनास्थल पर फायर सर्विस की आठ यूनिट तैनात की गई हैं, जो उत्तरा, टोंगी, पल्लबी, कुर्मीटोला, मीरपुर और पुर्बाचल से भेजी गई हैं।

 वीडियो वायरल

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जिनमें देखा जा सकता है कि सेना के जवान घायलों को बाहर निकाल रहे हैं और एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजा जा रहा है। कई छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें उत्तरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

NSIT
Nsmch