LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे के बाद फिल्ममेकर लापता, पत्नी को आखिरी बार किया था कॉल, लोकेशन हादसे के करीब, जानिए क्या है मामला

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हादसे के बाद फिल्ममेकर लापता हो गए हैं। फिल्ममेकर ने आखिरी बार अपनी पत्नी को कॉल किया था। जिस समय वो हादसे वाले लोकेशन पर थे।

विमान हादसा
फिल्ममेकर लापता - फोटो : social media

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन शहर अब भी सदमे और शोक में डूबा है। इस बीच हादसे से जुड़ी एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्ममेकर महेश कलावड़िया उर्फ महेश जिरावाला गुरुवार दोपहर से लापता हैं। उनकी पत्नी हेतल के मुताबिक, वह लॉ गार्डन इलाके में किसी से मुलाकात करने गए थे लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं है।

आखिरी कॉल पत्नी को

हेतल ने बताया कि दोपहर 1:14 बजे महेश का कॉल आया जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी मीटिंग खत्म हो चुकी है और वे घर लौट रहे हैं। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। जब हेतल ने उन्हें दोबारा कॉल किया तो फोन बंद मिला। जांच में सामने आया कि महेश का फोन 1:40 बजे बंद हुआ जो उसी समय है जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने उड़ान भरी थी और कुछ मिनटों में मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हो गई थी।

हादसे से 700 मीटर पर लोकेशन

महेश की आखिरी लोकेशन क्रैश साइट से महज 700 मीटर दूर पाई गई है। साथ ही उनकी स्कूटर और मोबाइल फोन भी लापता हैं। हेतल के अनुसार, वह आमतौर पर उस रास्ते से घर नहीं आते थे जो उनकी आखिरी लोकेशन बता रहा है। इससे उनकी गायब होने की घटना को लेकर संदेह और रहस्य गहरा गया है।

पहचान में मुश्किल, डीएनए से जांच जारी

विमान हादसे में 241 यात्री और ग्राउंड पर मौजूद 29 लोग मारे गए थे। कई शव बुरी तरह जले और क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन डीएनए मिलान के जरिए शवों की पहचान कर रहा है। महेश के परिवार ने भी डीएनए सैंपल जमा कराए हैं, जिससे यह पता चल सके कि कहीं वह हादसे का शिकार तो नहीं हुए। जानकारी अनुसार रविवार तक 47 शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 24 को परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी की पहचान प्रक्रिया जारी है।

NSIT
Nsmch

इतिहास का भयावह हादसा

यह भयावह हादसा अहमदाबाद के इतिहास की सबसे त्रासद घटनाओं में शामिल हो गया है। लेकिन महेश की रहस्यमयी गुमशुदगी ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी है। क्या वे भी इस हादसे का शिकार हुए या इस घटना के पीछे कोई और कहानी छिपी है? यह सवाल अब सिर्फ उनके परिवार नहीं, बल्कि पूरे शहर को परेशान कर रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।