LATEST NEWS

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त
  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

Blast in Islamabad: दिल्ली के बाद अब इस्लामाबाद में खड़ी कार में ब्लास्ट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक लोग घायल

Blast in Islamabad: दिल्ली के बाद अब इस्लामाबाद में खड़ी कार में ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। इस घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है...

खड़ी कार में धमाका
खड़ी कार में धमाका - फोटो : social media

Blast in Islamabad: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर जबरदस्त धमाका हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं 20 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी बताए जा रहे हैं। धमाका इस्लामाबाद के एक जिला अदालत के पास हुआ है। बता दें कि दिल्ली में हुए धमाके के ठीक एक दिन बाद यह घटना घटी है जिससे सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई है। 

 खड़ी कार में ब्लास्ट 

जानकारी अनुसार यह धमाका जिला न्यायिक परिसर के गेट के बाहर जी-11 इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार खड़ी थी जिसमें अचानक धमाका हो गया। आशंका जताई जा रही है कि कार में गैस सिलेंडर फटने या सुसाइड बम हमला हो सकता है। घटना में 6 लोगों की जिंदगी खत्म हो चुकी है। मृतकों में वकील चालक और सड़क पर मौजूद लोग शामिल हैं। 

6 लोगों की मौत 

घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार घटना दोपहर लगभग 12.30 के करीब में घटी। अदालत के कामकाज चरण पर था इसी वक्त धमाका हो गया। विस्फोट की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि इसकी गूंज कई  किमी दूर तक सुनाई दी है। आसपास खड़े कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में अधिकांश वकील और अदालत के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

मचा हड़कंप

मालूम हो कि यह विस्फोट पाकिस्तानी सेना के द्वारा अफगानिस्तान सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वाना शहर में सेना द्वारा संचालित एक कॉलेज पर आतंकियों के हमले की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम करने के एक दिन बाद हुआ है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया है। एक सुआत्मघाती कार हमलावर और उसके साथ पांच अन्य पाकिस्तानी तालिबान के चरमपंथियों ने रातभर चले इस घातक हमले में इस संस्थान को अपना निशाना बनाया।

NSIT
Nsmch