LATEST NEWS

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त
  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर

Earthquake News: 7.0 तीव्रता से यहां आया जोरदार भूकंप, दहशत में घरों से भागे लोग, मची अफरा-तफरी

Earthquake News:  झटकों के दौरान कई घरों में अलमारियों और दीवारों से सामान गिरने की सूचना मिली। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गई।

भूकंप
7.0 तीव्रता से आया जोरदार भूकंप - फोटो : social media

Earthquake News: भूकंप के झटके इन दिनों कई स्थानों पर आ रहे हैं। कहीं भूकंप के झटके हल्के झटके महसूस हो रही है तो कहीं भूकंप के झटके इतने तेज रह रहे हैं कि लोगों में दहशत फैल जा रही है। ताजा मामला अलास्का और कनाडा की सीमा से सटे इलाके का है। जहां जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 आंकी गई है। दोनों देशों के बड़े हिस्से समुद्र से घिरे होने के कारण लोगों के मन में सुनामी का भय गहराने लगा, हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सीमा क्षेत्र में गहराई के पास आया भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अलास्का की राजधानी जूनो से लगभग 230 मील (370 किमी) उत्तर-पश्चिम और कनाडा के युकोन क्षेत्र की राजधानी व्हाइटहॉर्स से 155 मील (250 किमी) की दूरी पर था। भूकंप की गहराई ऐसी थी कि विस्तृत क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गए।

कहीं से भी हताहत होने की सूचना नहीं

अलास्का और युकोन क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप काफी तेज था, लेकिन किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की खबर दर्ज नहीं की गई है। पहाड़ी और कम आबादी वाला इलाका होने के कारण बड़े पैमाने पर क्षति की आशंका भी कम रही। व्हाइटहॉर्स की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की सार्जेंट कैलिस्टा मैकलियोड ने बताया कि भूकंप के तुरंत बाद 911 पर कई कॉल आने लगीं। 

दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इलाके के लगभग सभी लोगों ने उन्हें महसूस किया। सोशल मीडिया पर भी लोग तेज झटकों का वर्णन करते हुए पोस्ट साझा कर रहे हैं। बता दें कि, युकोन का इलाका पहाड़ी और कम जनसंख्या वाला है, लेकिन जहां भी झटके महसूस किए गए, वहां अलमारियों से सामान गिरने लगा और दीवारें हिलने लगीं। कई लोग डर के कारण तुरंत घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है।

NSIT
Nsmch