LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

West Bengal News : बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर ! राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी ने राजनीतिक दबाव की जताई आशंका

West Bengal News : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस मामले पर सीएम ममता बनर्जी ने राजनीतिक दबाव की आशंका जताई है......पढ़िए आगे

West Bengal News : बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर ! राज्यप
राज्यपाल ने दिया इस्तीफा - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब राज्य में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो रही हैं। इस्तीफे की खबर मिलते ही कोलकाता से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

साढ़े तीन साल का कार्यकाल और 'काफी समय' का तर्क

इस्तीफे की पुष्टि करते हुए सीवी आनंद बोस ने कहा की मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैं साढ़े तीन साल तक बंगाल का राज्यपाल रहा हूँ, मेरे लिए इतना समय काफी है।" हालांकि, उन्होंने अपने इस अचानक फैसले के पीछे किसी विशिष्ट कारण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके इस बयान ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Diarch GO

ममता बनर्जी ने जताई चिंता, केंद्र पर लगाया दबाव का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस इस्तीफे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उन्होंने लिखा कि वे इस खबर से "स्तब्ध" हैं। उन्होंने आशंका जताई कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल पर केंद्र सरकार की ओर से किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव रहा होगा। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उन्हें गृह मंत्री अमित शाह ने सूचित किया है कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है।

चुनाव से ठीक पहले संवैधानिक संकट की आहट?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव की दहलीज पर खड़े बंगाल में राज्यपाल का इस तरह पद छोड़ना महत्वपूर्ण है। नवंबर 2022 में कार्यभार संभालने वाले बोस का ममता सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव रहा था, जिसमें आरजी कर अस्पताल मामला और विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों का विवाद प्रमुख था। अब चुनाव से ठीक पहले नए राज्यपाल की नियुक्ति राज्य की कानून-व्यवस्था और चुनावी निष्पक्षता के लिहाज से बेहद अहम होगी।

NSIT
Nsmch

आरएन रवि की संभावित नियुक्ति पर विवाद शुरू

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को बंगाल की कमान दिए जाने की चर्चा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नियुक्ति के लिए स्थापित परंपराओं के अनुसार राज्य सरकार से कोई मशविरा नहीं किया गया। उन्होंने इसे संघीय ढांचे पर प्रहार बताया है। फिलहाल, राजभवन में सीवी आनंद बोस के बाद की स्थिति और नए राज्यपाल के आगमन को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।