LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

'बिहार की तरह बंगाल में नहीं होने देंगे जनादेश की लूट', वरिष्ठ राजद नेता नंद बिहारी यादव का भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

'बिहार की तरह बंगाल में नहीं होने देंगे जनादेश की लूट', वरिष

kolkata : पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक महत्वपूर्ण चिंतन-मनन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता नंद बिहारी यादव ने की। बैठक में सामाजिक न्याय से जुड़े पुराने साथियों के साथ आगामी विधानसभा और नगर निगम चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री यादव ने स्पष्ट किया कि राजद का मुख्य उद्देश्य हर हाल में भाजपा को हराना और संविधान को मानने वाली धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए नंद बिहारी यादव ने बिहार चुनाव के परिणामों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव नहीं, बल्कि जनादेश की लूट हुई है। उन्होंने कहा, "हमें इस पर फक्र नहीं कि बिहार में क्या हुआ, क्योंकि वहां जनता ने तेजस्वी यादव को चुना था, लेकिन चुनाव आयोग ने भाजपा के एक प्रकोष्ठ की तरह काम करते हुए साजिश रची। गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों के अधिकारियों को बिहार में तैनात कर सॉफ्टवेयर के माध्यम से वोटों की हेराफेरी की गई।" उन्होंने दावा किया कि आज भी बिहार की 90% जनता राजद और तेजस्वी यादव के साथ खड़ी है।

चुनाव आयोग पर हमला जारी रखते हुए वरिष्ठ राजद नेता ने भाजपा को 'बलात्कारी जुमला पार्टी' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठकर मतदाता सूची संशोधन के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। श्री यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को आगाह करते हुए कहा कि चुनाव आयोग बंगाल में भी बिहार से बड़ा 'खेल' करने की फिराक में है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि चुनाव आयोग की इस 'देशद्रोही' और 'संविधान विरोधी' कार्यप्रणाली के खिलाफ वे 'बंगाल बंद' का आह्वान करें और चुनाव का बहिष्कार करें।

नंद बिहारी यादव ने राजद कार्यकर्ताओं और समाजवादी साथियों से आह्वान किया कि आगामी चुनावों में भाजपा को एक भी वोट न मिले, इसके लिए हमें तन, मन, धन और जरूरत पड़ने पर खून देकर भी लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बंगाल में धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय की पक्षधर शक्तियों के साथ तालमेल बिठाकर चुनाव लड़ेगा। राजद उन सीटों पर विशेष रूप से विचार कर सकता है जहाँ वर्तमान में भाजपा का कब्जा है, ताकि सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से बाहर रखा जा सके।

NSIT
Nsmch

इस बैठक में भारी संख्या में राजद समर्थक और सामाजिक न्याय से जुड़े नेता उपस्थित रहे। नंद बिहारी यादव ने अंत में दोहराया कि बंगाल की धरती से भाजपा की विदाई तय करने के लिए राजद अपनी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करने और किसी भी गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।