Kolkata gangrape - कोलकात्ता में फिर दोहराई गई आरजी कर मेडिकल वाली घटना, इस बार लॉ कॉलेज की छात्रा से हुई दरिंदगी, बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा

Kolkata gangrape -कोलकात्ता में फिर एक छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना हुई है। इस बार लॉ कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। मामला सामने आने के बाद ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है।

Kolkata gangrape - कोलकात्ता में फिर दोहराई गई आरजी कर मेडिक

Kolkutta - एक साल कोलकात्ता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा से रेप के बाद बेरहमी से हत्या की  घटना   हुई थी। इस घटना ने देश को शर्मिंदा कर दिया था। अब एक बार  फिर कोलकात्ता में ऐसी  ही घटना दोहराई गई है। इस बार लॉ कालेज की छात्रा दरिंदगी का शिकार हुई है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो मौजूदाछात्रहैं औरतीसरा एक पूर्व छात्रहै।आरोपी के वकील आजम खान ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

पीड़िता ने दिया बयान

यह घटना लॉ कॉलेज परिसर में ही हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसके साथ बुधवार, 25 जून को शाम 7.30 बजे से 8.50 बजे के बीच कथित तौर पर बलात्कार किया गया। आरोपियों को गुरुवार 26 जून को गिरफ्तार किया गया।

Diarch GO

तीनों   कॉलेज के छात्र आरोपी

आरोपियों में 31 साल के मोनोजीत मिश्रा (कॉलेज के पूर्व इकाई अध्यक्ष), 19 साल के जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखर्जी (प्रमित मुखोपाध्याय) शामिल हैं। दो आरोपियों मोनोजीत और अहमद को 26 जून की शाम को कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। तीसरे आरोपी प्रमित को 27 जून को सुबह 12.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया और उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।

टीएमसी नेता का नाम सामने आया

इस घटना को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने बंगाल की  ममता  सरकार पर हमला   बोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "25 जून को कोलकाता के उपनगर कस्बा में एक लॉ कॉलेज के अंदर एक महिला लॉ छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसमें कोई और नहीं बल्कि एक पूर्व छात्र और कॉलेज के दो कर्मचारी शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह है कि रिपोर्ट बताती है कि इसमें एक टीएमसी सदस्य भी शामिल है।"

NSIT
Nsmch

अमित मालवीय ने कहा, "भाजपा पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। हम दंड से बचने की इस संस्कृति को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हर अपराधी को सजा नहीं मिल जाती।"

महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया
 राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त की है और बीएनएस के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत तत्काल, समयबद्ध जांच का निर्देश दिया है। आयोग ने तीन दिन रिपोर्ट मांगी है