LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Babri Masjid : मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए जगह जगह लगे पेटी और क्यूआर कोड, जानिए अबतक कितना मिला चंदा

Babri Masjid : मुशिर्दाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए जगह जगह पेटी और QR कोड लगाये गए है. जिसमें अबतक इतने करोड़ रूपये चंदा आ चुके हैं.......पढ़िए आगे

Babri Masjid : मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए ज
मस्जिद के लिए मिला चंदा - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया था। जिसके बाद उन्होंने लोगों से मस्जिद निर्माण के लिए चंदा देने की अपील की थी। मुर्शिदाबाद में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद-शैली की मस्जिद के लिए मिले चंदे की राशि अबतक लगभग तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विधायक के सहयोगियों ने मंगलवार को यह दावा किया।  

₹57 लाख नकद और ₹2.47 करोड़ ऑनलाइन प्राप्त

कबीर के अनुसार, शिलान्यास स्थल पर 12 दान पेटियां रखी गई थीं। अब तक इन पेटियों से 57 लाख रुपये की गिनती हुई है, जबकि क्यूआर कोड भुगतान के माध्यम से 2.47 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। यह राशि कुल मिलाकर लगभग 3.04 करोड़ रुपये हो जाती है। योगदान के लिए शिलान्यास स्थल पर एक दान पेटी अभी भी रखी हुई है।

सोमवार को ₹1.3 करोड़ का दावा; रात भर चली गिनती

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि मस्जिद बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तब तक करीब 1.3 करोड़ रुपये का चंदा मिल चुका है। कबीर के करीबी लोगों ने बताया कि चंदे के लिए जगह-जगह लगाए गए दानपत्र लगभग भर चुके हैं और नकदी गिनने वाली मशीनों की मदद से रात भर चंदे की गिनती चलती रही। लोगों ने दान नकदी और ऑनलाइन दोनों तरीके से दिया है।

सोमवार का ब्यौरा: ₹37.33 लाख नकद, ₹93 लाख ऑनलाइन

कबीर के करीबी लोगों ने सोमवार को बताया था कि चार दान पेटियों और एक बोरी से कम से कम 37.33 लाख रुपये नकद गिने गए हैं, जबकि क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन योगदान 93 लाख रुपये तक पहुंच गया था, जिससे कुल राशि 1.30 करोड़ रुपये हो गई थी। उस समय सात और सीलबंद पेटियों को खोला जाना बाकी था, जिसके बाद यह राशि अब तीन करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है।

NSIT
Nsmch

सियासी हलचल के बीच शिलान्यास

टीएमसी से निलंबित विधायक कबीर ने शनिवार को सुरक्षा के बीच मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में इस मस्जिद की आधारशिला रखी। कहा जा रहा है कि उनके इस कदम से बंगाल का सियासी पारा चढ़ गया है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कबीर ने शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर 11 बड़े स्टेनलेस स्टील के दान पात्र रखे थे और लोगों से चंदे की अपील की थी।