Road Accident: रफ्तार ने बरपाया कहर! शादी से लौटने के दौरान बोलेरो और ट्रेलर के बीच टक्कर, 9 की मौत से मचा कोहराम

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर, बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल इलाके में हुआ

Road Accident: रफ्तार ने  बरपाया कहर! शादी से लौटने के दौरान

N4N डेस्क: पश्चिम बंगाल से एक दिल दहला देने वाली खबर से कोहराम मच गया गया जब बारात से लौट रहे एक बलोरे की भीषण टक्कर के बलरामपुर थाना अंतर्गत टाटा-पुरुलिया मुख्य मार्ग एनएच 32 (18) पर एक ट्रेलर से हो गई. शुक्रवार की सुबह सबेरे हुए इस भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. विदित हो कि गुरुवार को बोलेरो से सभी बारात लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर स्थित अदाबना गांव गये थे, जहां से वापस लौटने के क्रम में यह दुर्घटना हुई. सभी मृतक सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत तिलाईटांड गांव के रहने वाले थे. 

Diarch GO

लोगों की मौके पर  हुई मौत

बोलेरो सुबह लगभग 7 बजे बलरामपुर के नामशोल के पास से गुजर रही थी, तभी बोलेरो और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गयी. बोलेरो और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियां पलट गयी. इस भीषण हादसे में बोलेरो पर सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया अस्पताल भेजा दिया. स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.मृतकों की पहचान बीरु महतो (बोलेरो मालिक), बांका उर्फ चंद्रमोहन महतो, अजय महतो, विजय महतो, सपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चितरंजन महतो और मुंडा उर्फ कृष्णा महतो के रूप में हुई है. इस दर्दनाक हादसे से पूरे तिलाईटाड़ गांव में मातम पसर गया है. एक ही गांव के 9 युवकों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


.