LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

चिराग की पार्टी के बड़े नेता करोड़ों की ठगी के मामले में गिरफ्तार, भेजे गए जेल, इस सीट से 2020 में रहे कैंडिडेट

चिराग  की पार्टी के बड़े नेता करोड़ों की ठगी के मामले में गि

N4N Desk - एक तरफ एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चिराग पासवान परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी को बंगाल पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। समस्तीपुर जिले के  बड़े बिल्डरों में शामिल लोजपा रामविलास के नेता राजीव रंजन को कोलकात्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें राजीव रंजन विभूतिपुर विधानसभा सीट से लोजपा रामविलास से टिकट के दावेदार थे।

राजीव रंजन पर आरोप है कि उन्होंने कोलकात्ता के   रिटायर्ड जज इंद्रजीत चटर्जी से 4.49 करोड़ की ठगी है। इस मामले में विद्यानगर के सॉल्टलेक इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में पूछताछ के  बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

Diarch GO

जानकारी के अनुसार राजीव रंजन की कंपनी कोलकाता के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में बिल्डिंग बनाने का काम करती है। रिटायर्ड जज इंद्रजीत चटर्जी ने 7 सितंबर को विद्यानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें 4.49 करोड रुपए ठगी का आरोप लगाया था। इसी सिलसिले में बेल लेने के लिए कोलकाता पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

NSIT
Nsmch

लोजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में विभूतिपुर विधानसभा सीट से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। वहीं चुनाव में उनका टिकट भी  लगभग पक्का माना जा रहा था।

स्थानीय थाने को जानकारी नहीं

हालांकि स्थानीय थाने की पुलिस ने राजीव रंजन के गिरफ्तारी की जानकारी से इनकार किया है। इस संबंध अभी तक कोलकाता पुलिस से कोई सूचना नहीं दी गई है। परिवार और जान-पहचान के लोगों ने गिरफ्तारी की बात बताई है।