LATEST NEWS

  •  Bihar Teacher Recruitment 2026
  • बिहार शिक्षक भर्ती में 33,320 पद! आवेदन से पहले डोमिसाइल और पात्रता के नियम जान लें

  • Weather Forecast
  • Weather Forecast: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए

  • Elon Musk Mukesh Ambani
  • Elon Musk Mukesh Ambani: आप ही भारत के असली बॉस हैं’, एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर

  • Today Panchang
  • Today Panchang: : सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण आज, जानें तिथि, नक्षत्र और पूजा का शुभ समय

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

Uttrakhand : उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर बार्लोगंज चौकी क्षेत्र के पास हुई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस और राहत बचाव दलों को दी गई तुरंत सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाना मसूरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से जैसे ही तीव्र ढलान पर कार के खाई में गिरने की सूचना मिली, कोतवाली मसूरी से एक पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई। मामले की गंभीरता और गहरी खाई को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ (SDRF), फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस को भी राहत कार्य के लिए सूचित किया गया।


मृतकों में दिल्ली, गाजियाबाद और सोनीपत के लोग शामिल

Diarch GO

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश (निवासी सोनीपत), सविता (उम्र 48 वर्ष, पत्नी धर्मवीर, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद), संगीता (उम्र 46 वर्ष, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली) और 19 वर्षीय मनीत के रूप में हुई है। इन सभी ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था।


कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाले गए शव

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार के खाई में गिरने के बाद एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दुर्गम खाई होने के कारण राहत दल को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया।


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में कोहराम

NSIT
Nsmch

घटनास्थल से शवों को बरामद करने के बाद पुलिस ने उन्हें पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को इस दुखद हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।