LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

केदारनाथ में 1 महीने में चौथा हादसा, अबतक 2 साल के बच्चे समेत 13 की मौत,सच जानकर सन्न रह जायेंगे आप

Kedarnath Helicopter Crash:उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार सुबह केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। केदारनाथ में 1 महीने में चौथा हादसा है।

केदारनाथ में 1 महीने में चौथा हादसा, अबतक 2 साल के बच्चे समे
केदारनाथ में 1 महीने में चौथा हादसा- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार सुबह केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। बीते महीने भर में 4 ऐसी घटनाएं हुई जिसमें से 15 जून और 8 मई का हादसा भीषण था। इन दोनों घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चारधाम हेली सेवा को रोक दिया गया है।

दरअसल,उत्तराखंड में बीते एक महीने में यह चौथा हादसा है। रविवार सुबह करीब 5:20 बजे उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी जाते समय क्रैश हो गया। घटना में पायलट समेत सभी 7 श्रद्धालु की मौत हो गई। घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए सख्त तकनीकी नियम बनाए जाएं। उन्होंने कहा, कि अब उड़ान से पहले हेलिकॉप्टर की स्थिति और मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य होगा। किसी भी चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Diarch GO

सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

8 दिन पहले 7 जून को रुद्रप्रयाग में इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया था। तब हेलीकॉप्टर को सड़क पर उतारा गया। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई थी। हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा कार पर गिर गया था, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

NSIT
Nsmch

8 मई को हुई थी 6 की मौत

8 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बरेली की मां-बेटी भी शामिल थीं। यह हेलिकॉप्टर गुजरात की एरोटांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था।

17 मई को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था

17 मई को उत्तराखंड में एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। एयर एंबुलेंस में पायलट, डॉक्टर और नर्स 3 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित बचा लिए गए थे।