LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP NEWS: निषाद पार्टी का 12वां संकल्प दिवस 13 जनवरी को गोरखपुर में मनाया जायेगा

UP NEWS: निषाद पार्टी का 12वां संकल्प दिवस 13 जनवरी को गोरखप

लखनऊ: निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” द्वारा अपने 12वें संकल्प दिवस को लेकर निषाद पार्टी-राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि निषाद पार्टी का गठन वर्ष 2016 में मछुआ समाज राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक आरक्षण, वर्ग 06की ज़मीन एवं ताल घाट पोखरों राजस्व सहिंता के अनुसार आवंटन को लेकर हुआ था। निषाद पार्टी गठन के पश्चात मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए नीत नये कार्य किए गए हैं। आज निषाद समाज प्रदेश में गर्व से अपना जीवन यापन कर रहा है, किंतु पूर्व की सरकारों के समय निषाद/मछुआ समाज को शोषित एवं अपमानित किया जाता था। 


निषाद जी ने कहा की निषाद पार्टी आगामी संकल्प दिवस को निषाद पार्टी राष्ट्रीय अधिवेशन भी करने जा रही है, जिसके राष्ट्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी को पुनः सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नई नियुक्तियों को भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद ही निषाद पार्टी ने अपने प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया था और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सलाहानुसार कमेटियों को पुनः संचालित किया जाना है। 

Diarch GO


निषाद जी ने कहा संकल्प दिवस के अवसर पर मछुआ समाज के आरक्षण के मुद्दे पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी साथ ही प्रदेश में मछुआ समाज के विकासहित के लिए उठाये गये सभी आवश्यक कदमों से भी निषाद/मछुआ समाज को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी में कार्यकर्ताओं की और विचार मायने रखते हैं जिसके लिए प्रत्येक वर्ष संकल्प दिवस और स्थापना दिवस को कार्यकर्ताओं और मछुआ समाज से आने वाले दिनों में किन विषयों पर पार्टी को कार्य करना है, उसके लिए सर्वसम्मत प्रस्ताव लिए जाते हैं।


निषाद जी मछुआ समाज से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपना संकल्प दिवस मनाने प्रत्येक वर्ष को भाँति इस वर्ष 13 जनवरी 2025 को जनपद गोरखपुर के सिकटौर मैदान में ज़रूर पहुँचे।

NSIT
Nsmch