LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

महाकुम्भ 2025: सीएम योगी ने राष्ट्रपति-उप राष्ट्रपति को दिया महाकुम्भ का निमंत्रण

महाकुम्भ 2025: सीएम योगी ने राष्ट्रपति-उप राष्ट्रपति को दिया

लखनऊ/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें महाकुम्भ का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भी प्रयागराज में होने जा रहे महाकुम्भ-2025 के लिए आमंत्रित किया। सीएम योगी ने विशिष्टजनों को निमंत्रण पत्र के साथ ही महाकुम्भ 2025 के लोगो वाला प्रतीक चिह्न, कलश, महाकुम्भ से जुड़ा साहित्य, नववर्ष का टेबल कैलेंडर व डायरी भेंट की। 

13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने जा रहे महाकुम्भ में विशिष्टजनों को आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे। शनिवार को उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से मुलाकात की थी। सीएम योगी ने सभी विशिष्टजनों को महाकुम्भ से संबंधित उपहार भी भेंट किए। 

रविवार को भी सीएम योगी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर विशिष्टजनों से भेंट की तस्वीर पोस्ट करते हुए अमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका आभार भी जताया। उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ प्रारंभ होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। सीएम योगी और उनके मंत्रीगण विभिन्न राज्यों में जाकर विशिष्ट और आमजनों को महाकुम्भ के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।