LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: बहराइच ने सर्विस डिलीवरी और लोक शिकायतों के निस्तारण में मारी बाजी

UP NEWS: बहराइच ने सर्विस डिलीवरी और लोक शिकायतों के निस्तार

लखनऊ: योगी सरकार प्रदेशवासियों की लोक शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण एवं समय से सर्विस डिलीवरी देने को लेकर काफी गंभीर रहती है। इसको लेकर सीएम समय-समय पर बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहते हैं। इसी के तहत सुशासन सप्ताह-24 के अवसर पर पूरे देश में बहराइच ने ढाई लाख से अधिक लोक शिकायतों का निस्तारण और 11 लाख से अधिक सर्विस डिलीवरी देकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह लोक शिकायतों के निस्तारण में मेरठ दूसरे तो तीसरे स्थान पर सिद्धार्थनगर रहा है। वहीं सर्विस डिलीवरी देने में सिद्धार्थनगर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर रहा है। 


प्रदेश में सर्विस डिलीवरी के निपटाए गए 11,04,722 मामले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 19 से 24 दिसंबर के बीच सुशासन सप्ताह बनाया जाता है। सुशासन सप्ताह की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, सुशासन सप्ताह के अवसर पर प्रदेश ने कुल 11,04,722 आवेदन सर्विस डिलीवरी के निपटाए जबकि 2,89,174 लोक शिकायतों का समाधान राज्य शिकायत पोर्टल के माध्यम से किया गया है। इनमें पूरे प्रदेश में सर्विस डिलीवरी के सबसे अधिक बहराइच ने 3,05,499 आवेदनों का निस्तारण कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह सिद्धार्थनगर ने 2,55,425 मामलों का निपटारा कर दूसरा और बरेली ने 52,701 आवेदन निपटारा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा मेरठ ने 47,654, सीतापुर ने 41,272 और इटावा ने 34,370 मामलों को निपटारा कर टॉप टेन में जगह बनायी है। 


बहराइच ने 66,283 लोक शिकायतों का किया गया निस्तारण  

सीएम योगी के निर्देश पर प्राथमिकता के आधार पर लोक शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में बहराइच ने 66,283 शिकायतों का समाधान कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं मेरठ ने 50,106 मामलों का निस्तारण कर दूसरा और सिद्धार्थनगर ने 35,904 शिकायतों का निवारण कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा इटावा ने 35,379, फतेहपुर ने 13,817 और सुल्तानपुर ने 9,311 शिकायतों का समाधान कर टॉप टेन में जगह बनायी है।