LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

UP NEWS: अनुशासनहीनता के आरोप में भदोही के एसीएमओ पर होगा कार्रवाई

UP NEWS: अनुशासनहीनता के आरोप में भदोही के एसीएमओ पर होगा का

लखनऊ: अनुशासनहीनता व उच्च अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना भदोही के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को महंगा पड़ा। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच कराई। जांच में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पर लगे आरोप सही मिले। डिप्टी सीएम ने आरोपी चिकित्साधिकारी को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

भदोही में एसीएमओ डॉ. विवेक प्रकाश श्रीवास्तव जिला क्षय रोग अधिकारी पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बीते दिनों डॉ. विवेक का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें उन्हें उच्चाधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाया गया। आरोप है कि विभाग की छवि धूमिल करने के इरादे से वीडियो वायरल किया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। डॉ. विवेक द्वारा उच्च अधिकारियों एवं विभाग पर लगाये गये कतिपय गम्भीर आरोपों की जाँच कराई गई। इसकी जिम्मेदारी मिर्जापुर के विन्ध्याचल मण्डल में अपर निदेशक को सौंपी गई। एक सप्ताह में जांच आख्या सौपने के आदेश दिए गए। जांच में पाया गया कि वीडियो जानबूझ कर डॉ. विवेक ने बनाकर वायरल किया। ताकि स्वास्थ्य विभाग को बदनाम किया जा सके। डॉ. विवेक अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन न करते हुए 23 अक्तूबर 2024 को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जनपद-भदोही की अनुश्रवण समिति की बैठक में भी नहीं गए। लगातार उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की।


विभागीय कार्यवाही के आदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तथ्यों को परखने के बाद डॉ. विवेक प्रकाश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिए हैं। प्रमुख सचिव ने डॉ. विवेक को निलम्बित किये जाने के आदेश निर्गत किये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। भदोही में अल्ट्रासाउण्ड के रजिस्ट्रेशन में लापरवाही उजागर हुई है। डिप्टी सीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी से अल्ट्रासाउण्ड के रजिस्ट्रेशन में शिथिलता बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण तलब किया है।