LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

UP NEWS: लखनऊ में बाघ का आतंक, इन इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी..

UP NEWS: लखनऊ में बाघ का आतंक, इन इलाकों में बंद रहेंगे स्कू

लखनऊ: राजधानी में बाघ की दहशत बनी हुई है। जिसको देखते हुए रहमान खेड़ा इलाके में घूम रहे बाघ को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग ने रणनीति में फिर बदलाव किया है। बाघ रहमान खेड़ा में बने मचान के पास कई बार पहुंचा और शिकार भी किया लेकिन वन विभाग की सारी रणनीति फेल हो गई अब वन विभाग बाग को पकड़ने के लिए गड्ढे खोद रहे हैं। बाघ को पकड़ने के लिए पिट फॉल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें जेसीबी से गड्ढा खोदकर बाग को गड्ढे में गिराने की प्लानिंग है इस क्षेत्र में लाइव सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

सुरक्षा के लिए जहां प्रभावी इलाकों के सभी स्कूल कॉलेज व कोचिंग सेंटरों को बंद कर दिया गया है वही इस पूरे ऑपरेशन की कमान अब बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप बधावन को सौंप दी गई है रेस्क्यू के लिए बहराइच की कतर्निया घाट वन्य जीव विहार से एक और विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया गया है। बता दे बृहस्पतिवार को एक बार फिर भाग रेस्क्यू टीम के सामने से निकल गया लेकिन उसे पकड़ नहीं जा सका।

प्रभावित इलाकों के सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने के बाद ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेगी आदेश में यह भी कहा गया है कि जब तक बाघ को पकड़ नहीं लिया जाता है स्कूल और कोचिंग बंद ही रहेंगे। वन विभाग के अनुसार बाग का मूवमेंट मीठे नगर की तरफ भी देखा गया है जहां उसने पहले पड़वा का शिकार किया था वहीं बुधवार को नए चिन्ह मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर घेराबंदी की लेकिन बाघ नहीं मिला।


पांच एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम लगी

बाघ को पकड़ने के लिए नए टीम लीडर बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप बाधवन की अगुवाई और निर्देश पर अब काम होगा। यहां पर प्राणी उद्यान के चार एक्सपर्ट डॉक्टर पहले से लगे हैं। बृहस्पतिवार को बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से पांचवें एक्सपर्ट डॉक्टर दीपक के साथ हथिनियों पर बैठकर काम्बिंग शुरू की गई है।

NSIT
Nsmch


ग्रामीण झुंड बनाकर निकल रहे बाहर

बाघ के न पकड़े जाने से 60 गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। बचाव के लिए ग्रामीण घरों से बाहर झुंड बनाकर निकलने को मजबूर हैं। रात में जरूरी काम होने पर ही झुंड बनाकर मशाल जलाकर निकल रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई सब चौपट हो गई है। खेतों में तैयार फसल भी नष्ट हो रही है।