LATEST NEWS

  • CJP Protest
  • CJP Protest: CJP प्रदर्शन का बाजारों पर असर, कनॉट प्लेस-सदर बाजार समेत कई कारोबारी इलाकों में बंदी

  •  Bihar Teacher Recruitment 2026
  • बिहार शिक्षक भर्ती में 33,320 पद! आवेदन से पहले डोमिसाइल और पात्रता के नियम जान लें

  • Weather Forecast
  • Weather Forecast: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए

  • Elon Musk Mukesh Ambani
  • Elon Musk Mukesh Ambani: आप ही भारत के असली बॉस हैं’, एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर

संभल हिंसा के चक्कर में मुस्लिम महिला की शादी-शुदा जिंदगी हुई बर्बाद! वीडियो देखने की वजह से शौहर ने दिया तालाक

निदा ने बताया कि वीडियो देखने और अपनी बात रखने पर उनके पति ने कहा, "तू मुसलमान नहीं, काफिर है।" इसके बाद उन्होंने तलाक दे दिया।

संभल हिंसा के चक्कर में मुस्लिम महिला की शादी-शुदा जिंदगी हु
संभल हिंसा के चक्कर में महिला का तालाक- फोटो : freepik

Sambhal violence video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला को यूट्यूब पर संभल हिंसा से जुड़ी वीडियो देखने पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। मामला बेहद अनोखा और चौंकाने वाला है। महिला ने बताया कि वह शादी में जाने से पहले वहां का माहौल समझने के लिए वीडियो देख रही थी, जिस पर पति ने उसे काफिर कहकर तलाक दे दिया।

महिला की शिकायत: तीन तलाक का आरोप

पीड़ित महिला निदा ने बताया कि वह यूट्यूब पर वीडियो देखकर अपने पति एजाजुल आबीदीन से चर्चा कर रही थी। उसने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आत्मरक्षा का अधिकार है और हिंसा गलत है। लेकिन उसके पति ने इस सामान्य बातचीत को गलत समझा और बिना किसी ठोस वजह के उसे तीन तलाक दे दिया।

Diarch GO

तीन साल पहले हुआ था निकाह

निदा, मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनकी शादी तीन साल पहले एजाजुल आबीदीन से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। इससे पहले उनके पहले पति का निधन हो गया था। निदा के पहले पति से तीन बच्चे भी हैं।

पति ने काफिर कहकर किया तलाक

निदा ने बताया कि वीडियो देखने और अपनी बात रखने पर उनके पति ने कहा, "तू मुसलमान नहीं, काफिर है।" इसके बाद उन्होंने तलाक दे दिया। महिला ने अपने पति पर अभद्र व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया।

NSIT
Nsmch

संभल हिंसा से जुड़ी बातचीत बनी विवाद की वजह

निदा का कहना है कि वह शादी के सिलसिले में संभल जाने की योजना बना रही थीं और वहां के हालात जानने के लिए वीडियो देख रही थीं। उन्होंने कहा कि वह किसी पक्ष का समर्थन नहीं कर रही थीं, बल्कि सामान्य बात कर रही थीं।

पुलिस से न्याय की अपील

तीन तलाक के बाद निदा ने मुरादाबाद के एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले में न्याय की मांग की है। निदा ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और पति ने बिना वजह के रिश्ता तोड़ दिया।