LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के दिन नहीं होंगे कोई काम, सीएम ने दिए सख्त आदेश

महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के दिन नहीं होंगे

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में भव्य तरीके से हो रहा है। हर रोज लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि इन अवसरों पर पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाए।


रविवार, 19 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा सम्मान हो और जिन्हें भी किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, उनकी मदद के लिए तैनात कर्मचारी तत्पर रहें।

Diarch GO


आगामी दिनों में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों के प्रयागराज आगमन की संभावना है। इसके अलावा, 22 जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक भी यहां आयोजित होगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।


मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के दौरान अनुमानित भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अमृत स्नान के दौरान भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इन अवसरों पर पांटून पुलों पर आवागमन वन-वे रखा जाएगा। अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।

NSIT
Nsmch


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे। शौचालयों की सफाई, पांटून पुलों का रखरखाव और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। साथ ही, श्रद्धालुओं को उनके निकटस्थ घाट पर स्नान के लिए प्रेरित करने और यातायात प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।


गणतंत्र दिवस, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने हर पहलू पर तैयारी और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि महाकुंभ 2025 का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सुगम और यादगार बन सके।