LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

UP NEWS: उन्नति योजना से मनरेगा श्रमिकों को बनाया जा रहा है कुशल और मजबूत

UP NEWS: उन्नति योजना से मनरेगा श्रमिकों  को बनाया जा रहा है

लखनऊ: मनरेगा कामगार मात्र मजदूर बनकर न रह जाएं, इसलिए उन्हें अपने क्षेत्र में कुशल, हुनरमंद और काबिल बनाने के लिए प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व और निर्देशन में प्रदेश में मिशन उन्नति योजना के तहत  प्रशिक्षित कराया जा रहा है। इसके लिए 18 से 45 वर्ष आयु तक के 100 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले मनरेगा जॉब कार्ड धारक व उनके परिवारीजन के पात्र और इच्छुक सदस्यों को प्रशिक्षित किए जाने की व्यवस्था की गई है। मनरेगा योजना सरकार द्वारा  संचालित यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर उन परिवारों को मिलता है, जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, और अकुशल हैं। अब मनरेगा योजना के तहत रोजगार हासिल कर श्रमिकों को मिशन उन्नति के तहत कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


मिशन उन्नति का उद्देश्य

ग्राम्य विकास विभाग की मिशन उन्नति योजना लोगों में कौशल को बढ़ाने का लिए है। लोगों में कौशल विकास किस तरह बढ़ाया जाए ,इस पर जोर दिया जा रहा है। मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले सभी कामगारों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी जा रही है। लोगों को स्वरोजगार और रोजगार की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करके अपनी आजीविका  का संवर्धन करना है । 

Diarch GO


39 से ज्यादा विधाओं  में नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम

लोगों के साथ मनरेगा कामगारों में कौशल को बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन उन्नति के माध्यम से प्रशिक्षण देकर उनके अंदर कौशल का विकास किया जा रहा है। प्लंबरिंग, सैनेटरी और उद्यमिता विकास के 39 से भी ज्यादा नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।


RSETI के लोकप्रिय कोर्स(TRADE) और बैच साइज

मनरेगा कामगारों में कौशल को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरसेटी के कई लोकप्रिय कोर्स हैं। RSETI के 3 दर्जन से ज्यादा कोर्स हैं, जिनकी ट्रेनिंग के लिए बैच साइज भी निर्धारित किया गया है। बैंक मित्र, मोमबत्ती बनाना,कम्प्यूटर वर्क, डेयरी फार्मिंग, फास्ट फूड स्टॉल, पोल्ट्री, कृषि उद्यमी,महिला टेलर, 2 पहिया वाहन मैकेनिक समेत कुल 39 कोर्स हैं। अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग बैच साइज हैं। 25 से 35 लोगों का बैच साइज बनाया गया है। 

NSIT
Nsmch

 


प्रशिक्षण समय और वेतन क्षतिपूर्ति हानि

कामगारों के प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग कोर्स/ट्रेड की अवधि भी निर्धारित की गई है। न्यूनतम 6 दिन और अधिकतम 45 दिनों की ट्रेनिंग का समय रखा गया है। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा गया है कि श्रमिकों को आर्थिक क्षति भी न हो। इसलिए श्रमिकों को प्रत्येक प्रशिक्षण दिवस का वेतन क्षतिपूर्ति हानि (Wage Compensation Loss) का भुगतान मनरेगा योजना से किया जाता है।


UPSDM, UPSRLM एवं RSETI के माध्यम से प्रशिक्षण

मिशन उन्नति योजना के तहत पात्र मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM), उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।