LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

UP NEWS: नये क्लेवर में नजर आएगा हजरतगंज मार्केट, बिल्डिंग व साइनेज में दिखेगी एकरूपता

UP NEWS: नये क्लेवर में नजर आएगा हजरतगंज मार्केट, बिल्डिंग व

लखनऊ: लखनऊ का दिल कहा जाने वाला हजरतगंज जल्द ही नये क्लेवर में नजर आएगा। यहां की इमारतें अपने नये रंग-रूप से अवध का अंदाज बयां करेंगी। इसके लिए सभी बिल्डिंगों के फसाड व साइनेज बोर्ड के रंग व आकार में एकरूपता लायी जाएगी। 

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने प्राधिकरण भवन स्थित पारिजात सभागार में हजरतगंज व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने हजरतगंज के लिए डिजाइन की गयी फसाड कंट्रोल गाइडलाइन को लेकर सहमति प्रदान की। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह व अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी व अभियंता गण उपस्थित रहे।    

बैठक में सर्वप्रथम व्यापारियों के समक्ष फसाड कंट्रोल गाइडलाइन का प्रेजेन्टेशन दिया गया। जिसमें भवनों व साइनेज बोर्ड के कलर पैलेट आदि को लेकर चर्चा की गयी। मण्डलायुक्त ने बताया कि वर्तमान में इमारतों का जो रंग है, उसमें मामूली बदलाव किया गया है। फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के तहत व्यवस्था लागू होने से हजरतगंज मार्केट हेरिटेेज लुक में उभर कर आएगा, जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बैठक में कहा कि वर्तमान में कुछ प्रतिष्ठानों में एक से अधिक और अलग-अलग रंग व आकार के साइनेज बोर्ड लगे हैं, जिससे हजरतगंज मार्केट का फसाड प्रभावित होता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने स्तर से फसाड कंट्रोल गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करते हुए साइनेज बोर्ड को व्यवस्थित करने का कार्य करें। साथ ही बेतरतीब ढंग से लगी होर्डिंग्स को हटवाने में प्राधिकरण का सहयोग करें। इस पर व्यापारियों ने सहमति जताते हुए अपने स्तर से कार्य कराने की हामी भरी। 


हजरतगंज में कराये जाएंगे सौंदर्यीकरण के कार्य 

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा हजरतगंज में सौंदर्यीकरण के कार्य कराये जाएंगे। इसमें रेलिंग, बेंच व बोलार्ड आदि की नये सिरे से पेन्टिंग करवायी जाएगी। साथ ही नये आकर्षक डस्टबिन लगवाए जाएंगे। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि मेट्रो के निर्माण के समय सीवेज व ड्रेनेज की कुछ समस्या रह गयी थी। इसके अलावा तारों को अंडरग्राउंड करने व साफ-सफाई की समस्या है, जिसे जनहित में ठीक कराने की जरूरत है। इस पर मण्डलायुक्त ने जलकल व लेसा के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण करके समस्या दूर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि इसी महीने से रमकी कंपनी द्वारा नयी मशीनरी व स्टाॅफ के माध्यम से साफ-सफाई की व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी, जिससे समस्या दूर हो जाएगी। 

NSIT
Nsmch


आवासीय योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश 

मण्डलायुक्त डाॅ0 रोशन जैकब ने प्राधिकरण की प्रस्तावित आवासीय योजनाओं की समीक्षा की। इसमें अवगत कराया गया कि ग्राम-कलियाखेड़ा की अधिकांश भूमि का कब्जा प्राप्त करते हुए स्थल पर विकास कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा ग्राम-प्यारेपुर के किसानों को ग्राम-कलियाखेड़ा के बराबर प्रतिफल दिये जाने के निर्णय के तहत अपर जिलाधिकारी को 225 करोड़ रूपये की धनराशि प्रेषित की जा चुकी है। जिसका किसानों को लगातार भुगतान किया जा रहा है। साथ ही ग्राम-प्यारेपुर में परिसम्पत्तियों के सर्वे की कार्यवाही चल रही है। इस पर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि अवशेष प्रकरणों में किसानों को बकाया धनराशि देने के उपरांत शीध्र कब्जा प्राप्त करते हुए विकास कार्य शुरू कराया जाए। इसके अलावा आई0टी0 सिटी व वेलनेस सिटी के कार्य में भी तेजी लायी जाए।