LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

महाकुम्भ 2025: श्रद्धालु 3000 की जगह सिर्फ 1296 रूपये में 7 से 8 मिनट तक ले सकेंगे पवन हंस हेलीकाप्टर जॉयराइड का आनंद

महाकुम्भ 2025: श्रद्धालु 3000 की जगह सिर्फ 1296 रूपये में  7

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महाकुम्भ-2025 में हेलीकाप्टर जॉयराइड के लिए पूर्व निर्धारित 3000 रूपये प्रति व्यक्ति किराये के स्थान पर अब जॉयराइड करने वालों को 1296 रूपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा।  जॉयराइड 7 से 8 मिनट तक की होगी। 13 जनवरी से डिजिटली इसका शुभारम्भ किया जायेगा। पर्यटक एवं श्रद्धालु 7 से 8 मिनट में आसमान की ऊंचाई से महाकुम्भ क्षेत्र का विहंगम दृश्य देख सकेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  ने बताया  कि हेलीकाप्टर जॉयराइड के लिए ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in  के माध्यम से की जा सकती है। हेलीकाप्टर जॉयराइड के लिए भारत सरकार के उपक्रम पवनहंस द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहने पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की उपलब्धता को देखते हुए हेलीकाप्टर लगातार पर्यटकों को आसमान से प्रयागराज का विलक्षण दृश्य दिखायेगा। 

महाकुम्भ-2025 भक्ति और विरासत का उत्सव है। यह महाकुम्भ श्रद्धालुओं और आगन्तुकों को आस्था और संस्कृति का अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा वाटर स्पोर्टस एवं एडवेंचर स्पोर्टस में रूचि रखने वाले पर्यटकों को रोमांचकारी अनुभव देने के लिए तैयारी की गयी है। इसके लिए महाकुम्भ मेला क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह महाकुम्भ मात्र धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परम्पराओं का जीवंत उत्सव भी है।

पर्यटन मंत्री ने  कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को सुरक्षित एवं सफलता पूर्वक पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि महाकुम्भ 2025 भारत की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का उत्सव होने के साथ ही वैश्विक मंच पर भारत के सामर्थ्य एवं उच्चतम सांस्कृतिक, अध्यात्मिक एवं परम्परा का प्रदर्शन भी है। महाकुम्भ में देश और दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक एवं सनातन संस्कृति को मानने वाले श्रद्धालु पधारेगे। इसलिए उनके ठहरने, सुख-सुविधा एवं आसानी से आस्था की डुबकी लगाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।  हेलीकाप्टर जॉयराइड के अलावा प्रयागराज में स्थापित विभिन्न मंचों से देश के जाने माने कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुति भी देगे। इसके अलावा लेजर शो, ड्रोन शो एवं यूपी दिवस से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगे।

NSIT
Nsmch