UP Weather: यूपी में कोहरे की वजह से 10 गाड़ियां आपस में भिड़ी, तीन की मौत, दो फ्लाइट और 14 ट्रेनें भी हुई रद्द

UP Weather: यूपी में कोहरे की वजह से 10 गाड़ियां आपस में भिड़

लखनऊ: दिसंबर में लोगों को ऐसा लगा कि अब उत्तर प्रदेश में ठंड नहीं पड़ने वाली है लेकिन जनवरी में उत्तर प्रदेश में जबरदस्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है सुबह 51 जिले में घना कोहरा छाया रहा कई जिलों की विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई थी कोहरे के चलते प्रदेश के अलग-अलग जगह कई हादसे हुए वाराणसी में 6 और आगरा में आठ ट्रेन लेट आए।वाराणसी लखनऊ के बीच दो फ्लाइट निरस्त कर दी गई बेंगलुरु से लखनऊ की फ्लाइट भी देरी से आई।


उत्तर प्रदेश में अभी और ठंड पड़ने वाली है कोहरे के चलते अलग-अलग जिलों में चार हादसे हुए इनमें से तीन लोगों की मौत भी हो गई जिसमें दो विदेशी समेत 34 लोग घायल भी हुए हैं सबसे पहले बात करते हैं फतेहपुर की जहां पर दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे टूरिस्ट बस का एक्सीडेंट हो गया बस सड़क किनारे खड़े डंपर में जा टकराई हादसे में बस चालक का पैर काटकर अलग हो गया दो विदेशी नागरिक समेत 10 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया हादसा कानपुर प्रयागराज मार्ग पर हुआ है।

Diarch GO


अब चलिए बात करते हैं दूसरे हादसे की अमेठी में पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई खड़ी ट्रेलर में पहले डीसीएम टकराई फिर उसके बाद पीछे से तीन और गाड़ियां टकरा गई हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं जो घटना लखनऊ वाराणसी हाईवे पर हुआ।


चलिए बात करते हैं तीसरे हादसे की आगरा में सवारियों से भरी बस पिकअप में घुस गई हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। और चौथा हादसा लखनऊ में ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया था हादसे में चालक केबिन के अंदर फस गया था बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाल।

NSIT
Nsmch


तो वही मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश का मौसम बदलने वाला है 48 घंटे बाद बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ाने की उम्मीद है।