LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Varanasi News : गंगा में नाव पर 'नॉनवेज इफ्तार' पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 14 युवकों को किया गिरफ्तार

Varanasi News : गंगा नदी में नाव पर ननवेज इफ्तार करना युवकों को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 14 युवकों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Varanasi News : गंगा में नाव पर 'नॉनवेज इफ्तार' पड़ा भारी, व
नांव पर ननवेज इफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

VARANASI : धर्म नगरी काशी में गंगा की लहरों के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी आयोजित करने और कथित तौर पर नॉनवेज (बिरयानी) परोसने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद, कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सोमवार की शाम पंचगंगा घाट के समीप गंगा नदी के बीचों-बीच घटित हुई।

बीजेपी युवा मोर्चा ने दर्ज कराई शिकायत

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पवित्र गंगा नदी में नाव पर न केवल इफ्तार का आयोजन किया गया, बल्कि वहां प्रतिबंधित तरीके से नॉनवेज भोजन भी परोसा गया। आरोप है कि युवकों ने मांस का सेवन करने के बाद हड्डियां भी गंगा नदी में फेंकी, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक आस्था और गंगा की पवित्रता को गहरी ठेस पहुँची है।

Diarch GO

वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में युवक नाव पर इफ्तार पार्टी करते और मांस का सेवन करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया। वाराणसी पुलिस के अनुसार, इन सभी 14 आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुँचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने से संबंधित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संवेदनशील माहौल में बढ़ी गहमागहमी

वाराणसी में यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब शहर में रामनवमी और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की घटना से शहर का माहौल गरमा गया है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कदम उठाए ताकि किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक तनाव न फैले। भाजपा नेताओं का कहना है कि मोक्षदायिनी गंगा में इस तरह की गतिविधियां किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की सख्त चेतावनी

जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नाव चलाने वाले नाविक की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि उसने गंगा के बीच इस तरह के आयोजन की अनुमति कैसे दी। फिलहाल सभी गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य साक्ष्य जुटा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।