LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

36000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे इंडिगो की फ्लाइट का फ्यूल लीक, पायलट ने दिया मैडे का संदेश, मच गया हड़कंप, प्लेन में सवार यात्रियों की अटकी सांसे

Emergency flight landing - 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि प्लेन का फ्यूल लीक हो गया था।

36000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे इंडिगो की फ्लाइट का फ्यूल लीक,

Varanasi - अहमदाबाद प्लेन क्रैश जैसी घटना एक बार होने से बच गया। जहां पहले एयर इंडिया की फ्लाइट थी, वहीं   इस  बार इंडिगो का विमान था। जो लगभग 36000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी प्लेन का फ्यूल लीक होने लगा। जिसके बाद पायलट ने रेड सिग्नल देखते ही एटीसी(एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को मैडे का मैसेज भेजा। मैसेज मिलते ही एटीसी हरकत में आई और सिर्फ चार मिनट में रनवे को खाली कराया गया। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। इस दौरान  प्लेन में बैठे यात्रियों की सांसे अटकी रही।

यह घटना वाराणसी एयरपोर्ट  पर हुई है। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-6961 कोलकाता से श्रीनगर जा रही थी। विमान में 166 यात्री और फ्लाइट क्रू मेंबर मौजूद थे। 

 प्लेन जब वाराणसी  के आसपास 36000 की फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी,  तभी उसमें फ्यूल लीक होना शुरू हो गया। पायलट ने रेड सिग्नल देखते   ही तुरंत वाराणसी एटीसी  से संपर्क किया और मैडे का मैसेज भेजा। पायलट ने एटीसी को फ्यूल लीक की जानकारी देते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

चार मिनट में खाली कराया रनवे

इसके बाद आनन- फानन में ATC ने फ्लाइट नंबर 6E-6961 की जांच की और अगले 4 मिनट में रनवे को क्लियर कराया। इसके बाद पायलट ने विमान को 4.10 बजे  रनवे पर सुरक्षित उतार दिया। इमरजेंसी टीम को भेजकर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस लीक

NSIT
Nsmch

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। सुरक्षा जांच और मरम्मत के लिए विमान को लगभग दो घंटे तक एप्रन (पार्किंग क्षेत्र) पर ही खड़ा रखा गया। विमान में सवार कुल 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को अराइवल हॉल में बैठाया गया है, जबकि तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है।