LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Mahakumbh 2025: मंत्री ने कहा विकास व विरासत के प्रगति पथ पर अग्रसर है उत्तर प्रदेश

Mahakumbh 2025: मंत्री ने कहा विकास व विरासत के प्रगति पथ पर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर महाकुम्भ मेला क्षेत्र के कुम्भ कला परिसर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारम्भ किया। उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश केवल भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य नहीं है। यह संस्कृति, इतिहास व समृद्धि की दृष्टि से भी सदैव अग्रिम पंक्ति में रहा है। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत की ओर हैं। धर्म, आस्था और परम्परा के महापर्व महाकुम्भ 2025 में देश दुनिया के कोने-कोने से अतिथि एवं श्रद्धालु संगम क्षेत्र में मौजूद हैं। यह एक अद्भुत, अविस्मरणीय एवं अद्वितीय अवसर है जब उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, विरासत एवं चेतना का प्रचार-प्रसार वैश्विक स्तर पर हो रहा है।

अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग सकुशल संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। 26 फरवरी तक 40 से 50 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। सभी लोग व्यवस्थाओं, प्रबंधन और सुविधाओं की सराहना कर रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार पर प्रभु श्रीराम, प्रभु श्रीकृष्ण और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद है। यही कारण है कि यह मैनेजमेंट तमाम यूनिवर्सिटीज और शोध छात्रों के लिए अध्ययन का विषय बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत के साथ विकास के मन्त्र को आत्मसात किया है। इसी मंत्र से प्रेरणा लेते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश अपने सांस्कृतिक व ऐतिहासिक गौरव के साथ आधुनिकता व विकास के एक्सप्रेसवे पर सरपट दौड रहा है। एक तरफ प्रभु श्री राम का भव्य मन्दिर, बाबा विश्वनाथ का दिव्य कॉरिडोर है, महाकुम्भ का विहंगम आयोजन है, तो दूसरी ओर वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर ठोस कदमों से आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश है। प्रदेश में सांस्कृतिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है। नये भारत का नया उत्तर प्रदेश नई ऊर्जा और नई रफ्तार के साथ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत की अर्थव्यवस्था का मुकुट बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।  इसके साथ ही 24 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों की खुशहाली, तरक्की और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।