LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Stampede In Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में हुए भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, घटना को बताया हृदय विदारक

Stampede In Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बीती देर रात भगदड़ हुई, इसमें कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, तेजस्वी यादव ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर ट्विट किया है।

तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav statement- फोटो : social media

Stampede In Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम तट पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में कथित तौर पर  17 से अधिक लोगों की जान चली गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। भारी भीड़ के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी। प्रशासन ने मौत की पुष्टि नहीं की है। वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भगदड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने महाकुंभ में हुए भगदड़ को लेकर दुख प्रकट किया है। 

तेजस्वी ने जताया दुख

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि "प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ एवं श्रद्धालुओं के घायल होने एवं मौत की अत्यंत दुःखद खबर हृदय विदारक है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। भगवान सबको सकुशल रखें"।

रात 1 बजे हुई भगदड़

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में देर रात 1 बजे के करीब भगदड़ मच गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक एक रेला आया और भगदड़ मच गई। दर्जन भर लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हादसे में घायल कई लोगों को एंबुलेंस से अस्‍पताल पहुंचाया गया। मौके पर स्थिति अब नियंत्रण में और सामान्‍य बताई जा रही है। घटना के चलते अखाड़ा परिषद ने अमृत स्‍नान स्‍थगित कर दिया है।

पीएम मोदी और अमित शाह ने फोन पर ली जानकारी

जानकारी अनुसार महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीएम योगी से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया है। तो वहीं पीएम के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी आदित्‍यनाथ से बात की है। उन्‍होंने भी सीएम योगी को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवीन्द्र पुरी ने कहा कि इसमें सरकार या प्रशासन का कोई दोष नहीं। उन्होंने कहा कि जब इतनी संख्या में भीड़ आती है तो सभी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

अमृत स्नान रद्द

महाकुंभ के संगम स्थल पर हुई भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने सभी 13 अखाड़ों के लिए आज का अमृत स्नान रद्द करने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थित केंद्रीय अस्पताल में किया जा रहा है।