LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Stampede In Maha Kumbh 2025 Akhada Parishad Appeal: गंगा में कहीं भी स्नान करें, महाकुंभ के मौनी अमावस का पुण्य मिलेगा,भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने की अपील

भगदड़ के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री सह जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत श्री हरि गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि आज मौनी अमावस्या के अवसर पर यदि आप गंगा में कहीं स्नान करते हैं, तो आपको सम्पूर्ण पुण्य की प्राप्ति होगी।

MAHANT HARI GIRI
अखाड़ा परिषद की अपील- फोटो : Social Media

Mahakumbh Akhada Parishad Appeal: गंगा में कहीं भी स्नान करें, महाकुंभ के मौनी अमावस का पुण्य मिलेगा,भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने की अपील

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के एकत्र होने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में कई श्रद्धालु घायल हुए हैं और 17 लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

Diarch GO

अखाड़ा परिषद की अपील

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत श्री हरि गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कहीं भी गंगा में स्नान करके पुण्य लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की सीमा के बाहर, काशी या भारत के किसी भी हिस्से में गंगा में स्नान करने से भी श्रद्धालुओं को पूर्ण पुण्य मिलेगा।

भगदड़ के कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ सुबह करीब 2:30 बजे संगम तट पर भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण हुई। बैरियर टूटने से स्थिति और बिगड़ गई।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की कार्रवाई

कुंभ मेला प्राधिकरण की विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संगम के पास एंट्री प्वाइंट पर अखाड़े का मार्ग साफ किया है।

क्या करें श्रद्धालु?

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन की हिदायतों का पालन करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।बहरहाल अखाड़ा परिषद ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कहीं भी गंगा में स्नान करके पुण्य लाभ उठा सकते हैं।