LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Prayagraj Kumbh Mela Stampede: महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रयागराज जाना हुआ मुश्किल, वाहनों के आवागम पर लगी रोक, भूल कर भी ना जाएं इन रास्तों से....

Prayagraj Kumbh Mela Stampede: महाकुंभ में भगदड़ के बाद अब श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने में मुश्किल होगी। प्रशासन ने प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक दिया है। बाहरी गाड़ियों के लिए प्रयागराज की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

महाकुंभ भगदड़
movement of vehicles was banned- फोटो : social media

Prayagraj Kumbh Mela Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद वहां पहुंचना अब और कठिन हो गया है। प्रयागराज जाने वाले वाहनों को विभिन्न जिलों में रोक दिया गया है, और बाहरी गाड़ियों के लिए प्रयागराज की सीमाएं सील कर दी गई हैं। प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरियर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है।

वाहन के आवगमन पर लगी रोक 

भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी और जौनपुर में पुलिस प्रशासन की टीमें वाहनों को रोककर वापस भेज रही हैं। वाराणसी से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों को भदोही के बाबूरसाय में रोक दिया गया है, जिससे हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित रिंग रोड के पास भी प्रयागराज की ओर बढ़ रही गाड़ियों को रोका गया है।

Diarch GO

इस रास्तों पर ना जाएं श्रद्धालु

जौनपुर से वाराणसी होकर प्रयागराज जाने वाली गाड़ियों को बाबतपुर इलाके में रोककर वापस भेजा जा रहा है। बाबतपुर चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर श्रद्धालुओं को रोकने का फैसला लिया गया है, क्योंकि प्रयागराज में अत्यधिक भीड़ हो चुकी है। इससे बाबतपुर चौराहे और बसनी-बड़ागांव हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

महाकुंभ की ओर जाने वाले वाहनों पर लगी रोक 

भदोही के एसपी, डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रयागराज जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, बुधवार तड़के तीन बजे से ही हाईवे पर महाकुंभ की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। जिले में बनाए गए पांच होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है, जहां उनके लिए भोजन, नाश्ता, स्नान और ठंड से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। आगे के आदेश मिलने तक श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारी और सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। 

NSIT
Nsmch