LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Road Accident : महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में अंमृत स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु सड़क दुर्घटना के हुए शिकार, 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Road Accident : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Road accident
Road accident on Prayagraj Ayodhya highway - फोटो : social media

Road Accident :  महाकुंभ से लौटने के दौरान अधिकतर श्रद्धालु सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला प्रयागराज-अयोध्या हाईवे का है। जानकारी अनुसार प्रतापगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बुधवार सुबह हुई, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

4 की मौत 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में हताहत सभी श्रद्धालु बिहार, झारखंड और कोलकाता से आए थे। वे अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद प्रयागराज में महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व के लिए जा रहे थे। प्रतापगढ़ के राजगढ़ गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई, जिससे वहां सो रहे एक दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई। 

7 लोग थे सवार 

कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है और परिजनों के आने पर पहचान की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात, भुपियामऊ चौकी, कटरा चौकी, पृथ्वीगंज चौकी और पीआरबी 112 की टीम समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।