LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

स्नान करने महाकुंभ आ रहे तो 4 दिन यह प्रयागराज का यह रेलवे स्टेशन रहेगा बंद..जान लीजिए कहां उतरना है...

महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद रहेगा। जानें कब तक स्टेशन बंद रहेगा और कैसे रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।

स्नान करने महाकुंभ आ रहे तो 4 दिन यह प्रयागराज का यह रेलवे स
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन- फोटो : freepik

Prayagraj Sangam Railway Station: तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन दिव्य और भव्य तरीके से किया जा रहा है। देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करने आ रहे हैं। महाकुंभ का सबसे प्रमुख शाही स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन होगा, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान भारी भीड़ के चलते रेलवे ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं, कब से कब तक स्टेशन बंद रहेगा और श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने कौन से वैकल्पिक इंतजाम किए हैं।

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम स्टेशन रहेगा बंद

महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान के एक दिन पहले से यानी 28 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद रहेगा। रेलवे ने यह निर्णय भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर लिया है। भारी भीड़ के बीच यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Diarch GO

हालांकि, मुख्य स्टेशन प्रयागराज जंक्शन खुला रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को स्टेशन बंद होने के कारण कोई असुविधा न हो। इसलिए जो भी महाकुंभ में स्नान करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें प्रयागराज संगम स्टेशन की जगह प्रयागराज जंक्शन का इस्तेमाल करना होगा।

स्पेशल ट्रेन और प्लान

भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग जगहों से स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसके साथ ही रेलवे और मेला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए खास इंतजाम किए हैं। प्रयागराज रेल मंडल ने मेला स्थल के आसपास अतिरिक्त होल्डिंग एरिया बनाए हैं, और आरपीएफ तथा सिविल पुलिस ने मिलकर मॉब चैनलाइजेशन की योजना तैयार की है।

NSIT
Nsmch

मुख्य शाही स्नान और स्टेशन बंद होने की तिथियां

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या सहित कुछ और मुख्य स्नान के दिनों में बंद रहेगा। नीचे दी गई तालिका में शाही स्नान की तिथियों के साथ स्टेशन बंद रहने का विवरण दिया गया है:

शाही स्नान    तारीख    स्टेशन बंद रहने की तिथि

मौनी अमावस्या    29 जनवरी    28 जनवरी से 31 जनवरी तक

बसंत पंचमी    03 फरवरी    02 फरवरी से 05 फरवरी तक

माघी पूर्णिमा    12 फरवरी    11 फरवरी से 14 फरवरी तक

महाशिवरात्रि    26 फरवरी    25 फरवरी से 28 फरवरी तक

यात्रा से पहले रखें ध्यान

जो श्रद्धालु महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन डुबकी लगाने का मन बना रहे हैं, वे पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद रहने के कारण प्रयागराज जंक्शन पर अधिक भीड़ की संभावना है, इसलिए समय से पहले स्टेशन पहुंचने की कोशिश करें। रेलवे प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें, जिससे आपकी यात्रा सुखद और सुरक्षित रहे।