LATEST NEWS

  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय
  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना

  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की उठाई मांग
  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

Maha Kumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जाएंगे प्रयागराज, संगम में लगाएंगे डुबकी, महाकुंभ मेले का भी करेंगे दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

Maha Kumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को संगम में डुबकी लगाएंगे। पीएम मोदी आज प्रयागराज का दौरा करेंगे। जानिए पीएम का पूरा कार्यक्रम

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi visit Prayagraj today- फोटो : social Media

Maha Kumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 फरवरी को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर महाकुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। डॉग स्क्वायड, एंटी सेबोटाज टीमों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने प्रमुख स्थलों की तलाशी ली है। एटीएस और एनएसजी की टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है, जबकि संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है।

महाकुंभ का पहला दौरा

यह प्रधानमंत्री मोदी का महाकुंभ में पहला दौरा है। इसके पहले उन्होंने 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज का दौरा किया था और 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी और अब तक 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे प्रमुख नेता भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम इस प्रकार है। 5 फरवरी को सुबह 10:05 बजे पीएम मोदी प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से अरैल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के हेलीपैड पर उतरेंगे। फिर जल मार्ग से संगम तक पहुंचेंगे और 11:00 बजे से 11:30 बजे तक पवित्र डुबकी लगाएंगे। 11:45 बजे वह नाव से अरेल घाट लौटेंगे, फिर डीपीएस हेलीपैड पर वापस जाएंगे और एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 12:30 बजे पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से प्रयागराज से रवाना हो जाएंगे।

NSIT
Nsmch

यातायात व्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान, वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर थोड़ी देर के लिए यातायात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। हालांकि, संगम की ओर जाने वाले रास्तों पर किसी भी तरह का डायवर्जन या प्रतिबंध नहीं होगा।

1 फरवरी को 77 देशों के प्रतिनिधियों ने लगाई थी डुबकी

महाकुंभ में 1 फरवरी को 77 देशों के 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पवित्र डुबकी लगाई। इनमें रूस, मलेशिया, बोलीविया, जिम्बाब्वे, जापान, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड, यूक्रेन, अर्जेंटीना जैसे देशों के राजनयिक और उनके परिवार शामिल थे। यूपी सरकार के एक बयान में कहा गया है कि इन राजनयिकों ने यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों पर खुशी जताई है।