LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Mahakumbh 2025: संपूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश दे रहा महाकुम्भ

Mahakumbh 2025: संपूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश द

प्रयागराज: भारत की आस्था, एकात्मकता, समता और समावेशिता के जीवंत प्रतीक महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने के लिए तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे राज्यमंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल का प्रदेश सरकार की ओर से प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री नन्दी के साथ एयरपोर्ट से महाकुम्भ क्षेत्र में त्रिवेणी संगम के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में पहुंचे। 

जहां वे स्वामी चिदानन्द सरस्वती द्वारा आयोजित मानस कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू के श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए। इस दौरान राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल परमार्थ निकेतन में चल रहे वैदिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए। हवन कुंड में आहुति डाली। पूजन-अर्चन के बाद राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ वीआईपी घाट पहुंचे। जहां उन्होंने संगम दर्शन करने के साथ ही भारतीयता और मानवता के महोत्सव महाकुम्भ-2025 में सम्मिलित होते हुए माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। राज्य मंत्री के साथ मंत्री नन्दी ने भी संगम में डुबकी लगाई। मंत्री नन्दी ने राज्य मंत्री का हाथ पकड़ कर उनकी मदद की। 

स्नान के बाद विदेशी पक्षियों को दाना खिलाया। वहीं संगम क्षेत्र की दिव्यता एवं भव्यता का दर्शन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अनंतकाल से अध्यात्म व आस्था के संगम का प्रतीक ‘महाकुंभ’ संपूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश देता रहा है। महाकुंभ सिर्फ भारत ही नहीं, समूचे विश्व में आध्यात्मिक अनुष्ठान का केंद्र बन चुका है।