LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Maha Kumbh 2025: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने वाली लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का छीना गया पद, हुई बड़ी कार्रवाई

Maha Kumbh 2025: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने वाली लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से उनका पद छीन गया है। साथ ही ममता कुलकर्णी से भी महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है।

 Lakshmi Narayan Tripathi
Lakshmi Narayan Tripathi - फोटो : social media

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर चर्चा जोरो पर थी। एक्ट्रेस को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद काफी विरोध किया जा रहा है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने वाली लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटा दिया गया है। साथ ही ममता कुलकर्णी से भी महामंडलेश्वर का पद छीन लिया गया है। 

पद से हटाई गई लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी 

जानकारी अनुसार किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर बड़ी कार्रवाई की है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया गया है। ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का फैसला लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर काफी भारी पड़ा है। ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही संत समाज इस फैसले का विरोध कर रहा था।

कौन है ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 1990 के दशक की फेमस एक्ट्रेस थी। ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने करण अर्जुन, क्रांतिवीर, सबसे बड़ा खिलाड़ी, चाइना गेट और आंदोलन सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग किया है। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 2002 में रिलीज हुई 'कभी तुम कभी हम' थी।