LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल

प्रयागराज: प्रयागराज में सनातन के महापर्व महाकुम्भ का दिव्य भव्य आयोजन चल रहा है। देश भर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुम्भ में संगम स्नान करने हर दिन आ रहे हैं। अब तक 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मेला प्रशासन और अन्य सभी विभाग व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध करवाने में प्रयासरत हैं। इसी क्रम में यूपी जल निगम नगरीय ने श्रद्धालुओं को पीने के लिए आरओ वाटर उपलब्ध करवाने को 200 वाटर एटीएम लगाए हैं। इन वाटर एटीएम से महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह मुफ्त शुद्ध आरओ वाटर उपलब्ध करवाया जा रहा है। 


बटन दबाते ही मिल रहा है वाटर एटीएम से फ्री आरओ वाटर

महाकुम्भ में प्रतिदिन लाखों, करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के पीने के लिए शुद्ध आरओ पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिये मेला क्षेत्र में 200 वाटर एटीएम लगाए गये हैं। इन वाटर एटीएम से श्रद्धालु पूरी तरह मुफ्त शुद्ध आरओ वाटर पीने के लिए ले सकते हैं। ये वाटर एटीएम पूरे मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टर और मंदिरों के पास लगाए गये हैं। वाटर एटीएम के बारे में बताते हुए जन निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि वाटर एटीएम को लेकर शुरूआत में आ रही सभी तकनीकि समस्याओं को दूर कर दिया गया है। अब श्रद्धालु केवल बटन दबा कर पूरी तरह मुफ्त आरओ वाटर अपनी बोतलों या बर्तनों में ले सकते हैं। 


प्रतिदिन 12 से 15 हजार लीटर पानी उपलब्ध करवा रहा है वाटर एटीएम 

अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले मेला प्रशासन ने वाटर एटीएम के लिए मेला प्रशासन ने एक रूपये का शुल्क तय किया था लेकिन अब आरओ वाटर पूरी तरह मुफ्त है। प्रत्येक वाटर एटीएम पर ऑपरेटर बैठते हैं जो श्रद्धालुओं के कहने पर बटन दबाते ही शुद्ध जल उपलब्ध करवा रहे हैं। वाटर एटीएम में आने वाली तकनीकी खराबी की सेंसर के माध्यम से निगरानी हो रही है। किसी भी तरह की समस्या आने पर जल निगम के टेक्निशियन तत्काल दूर करते हैं। उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम से प्रतिदिन 12 से 15 हजार लीटर पानी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब तक लाखों लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। 


मौनी अमावस्या की विशेष तैयारी

मकर संक्राति के दिन 14 जनवरी को लगभग 46 हजार लीटर पानी वाटर एटीएम से उपलब्ध करवाया गया था। वहीं, मौनी अमावस्या पर भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में किसी को पीने के पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।

NSIT
Nsmch