LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

अजब प्रेम की गजब कहानी: मंडप में कुत्ते के लिए चले थे लाठी-डंडे, 4 दिन बाद घरवालों को छोड़ दूल्हे की शरण में पहुँची दुल्हन

शादी के मंडप में पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद और फिर मारपीट के बाद रिश्ता टूट गया था. हालांकि, अब चार दिन बाद कहानी में उस समय नया मोड़ आया जब दुल्हन खुद दूल्हे के पास पहुंच गई.

dog beaten broke wedding ride groom twist after 4 days
मंडप में कुत्ते के लिए चले थे लाठी-डंडे, 4 दिन बाद घरवालों को छोड़ दूल्हे की शरण में पहुँची दुल्हन- फोटो : news 4 nation

खागा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में प्रयागराज से आई बारात में खुशियों का माहौल तब मातम में बदल गया, जब सुबह तड़के जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी। दुल्हन का पालतू कुत्ता पास ही खड़ा भौंक रहा था, जिस पर वर पक्ष के एक युवक ने उसे पीट दिया। पशु प्रेम और सम्मान की इस बात पर शुरू हुई बहस ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते गेस्ट हाउस में लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं। इस खूनी संघर्ष में वधू पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और शादी की रस्में बीच में ही रुक गईं।

पुलिस की एंट्री और शादी से इनकार

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची, लेकिन तब तक कई लोग फरार हो चुके थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। अगले दिन जब दोनों पक्ष कोतवाली पहुँचे, तो पुलिस ने दुल्हन की राय जाननी चाही। उस वक्त माहौल और परिवार के दबाव में आकर दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। पंचायत बैठी और आपसी सहमति से लेनदेन और उपहार वापस कर मामला रफा-दफा कर दिया गया। लगा कि यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है।

Diarch GO

चार दिन बाद आया चौंकाने वाला 'ट्विस्ट'

मामला शांत होने के चार दिन बाद कहानी में तब बड़ा मोड़ आया जब दुल्हन अचानक अपने घर से निकलकर सीधे दूल्हे के पास पहुँच गई। उसने सबको चौंकाते हुए एलान किया कि वह अपने दूल्हे के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। उसने स्पष्ट किया कि उस दिन जो कुछ भी हुआ, उसमें उसका गुस्सा नहीं बल्कि परिवार का दबाव शामिल था। प्यार की इस जीत ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है।

परिवार पर आरोप और साथ जीने-मरने की कसमें

दुल्हन ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे बहकाया गया था और शादी तुड़वाई गई थी। अब दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं और साथ रहने का फैसला किया है। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक छोटे से विवाद (कुत्ते की पिटाई) ने दो परिवारों के बीच खाई पैदा की, लेकिन अंत में दूल्हा-दुल्हन के आपसी प्रेम ने उस खाई को पाट दिया।

NSIT
Nsmch