LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

ये 5 चीजें महाकुंभ से भूलकर भी घर नहीं लाएं,वरना यात्रा का परिणाम होगा उल्टा, जान लीजिए

महाकुंभ में स्नान के दौरान पुण्य फल प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों का पालन करें। जानें किन 5 चीजों को महाकुंभ से लौटते समय नहीं लाना चाहिए।

 ये 5 चीजें महाकुंभ से भूलकर भी घर नहीं लाएं,वरना यात्रा का
महाकुंभ मेला- फोटो : FREEPIK

Mahakumbh 2025: महाकुंभ एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें संगम में स्नान करना पवित्र और पुण्य फलदायी माना जाता है। अगर आप भी महाकुंभ 2025 में संगम में डुबकी लगाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपकी एक गलती आपकी धार्मिक यात्रा के पुण्य फल को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं कि महाकुंभ से वापस आते समय किन 5 चीजों को लेकर नहीं आना चाहिए।

1. मुफ्त में कुछ भी न लें

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, किसी भी धार्मिक स्थल पर मुफ्त में कुछ भी नहीं लेना चाहिए। अगर आपको कोई चीज मुफ्त में दी जा रही है, तो कोशिश करें कि आप उसके बदले में कुछ न कुछ दान जरूर करें। यह नियम महाकुंभ पर भी लागू होता है। आप महाकुंभ से कुछ भी मुफ्त में लेकर नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी यात्रा का पुण्य फल कम हो सकता है।

Diarch GO

2. किसी की हाय लेकर न आएं

धार्मिक स्थलों पर यह ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है कि आप किसी का मन न दुखाएं। किसी की हाय या दुख लेकर आना आपकी यात्रा के पुण्य को कम कर सकता है। महाकुंभ के दौरान भी कोशिश करें कि आप किसी के प्रति कठोरता न दिखाएं, और हर किसी के साथ अच्छे व्यवहार का पालन करें।

3. किसी के प्रति वैरभाव न रखें

महाकुंभ में स्नान करते समय या किसी भी धार्मिक स्थल पर जाते समय आपके मन में किसी के प्रति वैरभाव नहीं होना चाहिए। संगम में डुबकी लगाने से पहले कोशिश करें कि आप अपने दिल और दिमाग से सभी नकारात्मक भावनाओं को दूर कर दें। ऐसा करने से आप अपनी यात्रा का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

4. क्रोध और द्वेष की भावना से दूर रहें

धार्मिक स्थलों पर जाने से पहले और वहां से वापस आते समय क्रोध और द्वेष की भावना से दूर रहना चाहिए। किसी भी प्रकार का क्रोध या बदले की भावना आपकी यात्रा के पुण्य को कम कर सकता है। इसलिए महाकुंभ से लौटते समय मन में किसी के प्रति द्वेष की भावना न लेकर आएं।

5. खाने-पीने की चीजें वापस न लाएं

धार्मिक स्थलों पर खाने-पीने की सामग्री ले जाने का रिवाज है, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वहां ले जाया हुआ खाना या कच्चा अनाज वापस न लाया जाए। इन सामग्रियों को वहीं पर दान कर देना चाहिए, ताकि आपकी यात्रा पूरी तरह सफल हो सके।