LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Mahakumbh 2025: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर जानलेवा हमला, तीन शिष्य भी गंभीर रूप से घायल

Mahakumbh 2025: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर जानलेवा हमल

प्रयागराज: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कण्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार की रात हमला हो गया इस हमले में 3 शिष्य भी बुरी तरह घायल हुए हैं. हमले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर को भी गंभीर चोटे आई हैं.. सभी को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था। महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि पर देर रात हमला तब हुआ जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं।  तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया और वह घायल हो गई.

 हैरान करने वाली बात यह है कि जैसे ही वह किन्नर अखाड़े से निकलकर संगम लोअर मार्ग पर कुछ दूर बढ़ते ही वहां पर कुछ लोग पहले से ही खड़े थे कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उन पर हमला कर दिया जब तक वह कुछ समझ पाती उससे पहले हमलावर मौके से फरार हो गए.  बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने वार किए। इसमें कल्याणीनंद समेत चार लोग घायल हो गए। हमले की जानकारी मिलने के बाद किन्नर अखाड़े में अफरा तफरी मच गई। कई शिष्य और संत कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से तमाम साधु संतों में भारी रोष है वह सभी लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

अस्पताल में मौजूद वैष्णवीनंद गिरि ने बताया कि हमलावर पहले से रास्ते में घात लगाए हुए थे। इससे पहले बीती नौ फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरि पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर षड्यंत्र में किसका हाथ है.